नई दिल्ली: शुक्रवार रात बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E2131 में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट से चिंगारी निकलने के बाद उड़ान को रोक दिया गया था।
IndiGo ने दिया बयान
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि टेक-ऑफ को रोक दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लौट आया। साथ ही यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद भी जताया। एयरलाइन ने बयान में कहा, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। दिल्ली से बेंगलुरू लिए विमान संचालन उड़ान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक इंजन स्टाल का अनुभव हुआ। टेक ऑफ को रोक दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लौट आया। सभी यात्रियों को वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है। ट्विटर पर एक यात्री प्रियंका कुमार ने घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कथित तौर पर एक इंजन में आग लगकर चिंगारी निकल रही थी, प्रियंका ने इसे दिल्ली रनवे पर डरावना अनुभव बताया।
https://twitter.com/PriyankaaKumarr/status/1586039045075136515?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586039045075136515%7Ctwgr%5Ed57dd4d85d533e1b4085a150e99932944b69b5fa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcities%2Fdelhi-news%2Ffull-emergency-at-delhi-airport-after-fire-on-bengaluru-bound-indigo-flight-101666977047831.html
विमान में 180 से अधिक लोग सवार थे
प्रियंका ने एक न्यूज चैनल से कहा कि यह एक करीबी कॉल था लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पायलट ने कहा कि यह एक इंजन इश्यू था। यह रनवे पर था, विमान अगले कुछ समय में उड़ान भर सकता था। समाचार एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट में आग लगने की सूचना मिली। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में 180 से अधिक लोग सवार थे।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
2 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
5 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
5 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
7 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
7 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
11 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
11 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines