Indigo Flight Cancelled: चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E146 कैंसिल हो गई है, क्योंकि टेकऑफ करते समय प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए प्लेन को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। फ्लाइट में लगभग 160 सवारियां थीं। फ्लाइट को सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन जब विमान उड़ा नहीं तो फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। सभी यात्रियों को प्लेन से उतारकर रनवे से एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया। एयरलाइन की ओर से असुविधा के लिए खेद जताया गया है। साथ ही दूसरी फ्लाइट शेड्यूल करने या रिफंड करने का ऑफर दिया गया।
यह भी पढ़ें:पहलगाम के ‘हत्यारों’ पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन के सदस्य थे हमलावर
चेन्नई की फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि बीते दिन इंडिगो की एक फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यह फ्लाइट 168 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से चेन्नई जा रही थी कि ATC को पायलट ने मेडे की कॉल दी। मेडे की कॉल मिलते ही एयरपोर्ट स्टाफ और एयरलाइन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करार गई और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया। लैंडिंग से पहले रनवे पर एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्पोर्टिंग स्टाफ तैनात कर दिया गया था। हालांकि फ्लाइट में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन मेडे की कॉल ने हड़कंप जरूर मचा दिया था।
यह भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज की AI फोटो वायरल होने पर क्या बोला आश्रम? अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई FIR
एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद में हुई थी क्रैश
बता दें कि गत 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई थी। हादसे में 12 क्रू मेंबर्स और 241 यात्रियों समेत 275 लोग मारे गए थे, क्योंकि बोइंग ड्रीमलाइन- 787 प्लेन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग के ऊपर गिरा था। प्लेन के गिरते ही उसमें आग लग गई थी और सभी लोग जिंदा जलकर मारे गए थे। किस्मत से एक यात्री प्लेन का गेट टूटने पर नीचे कूद गया था तो उसकी जान बच गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हुई थी। हादसे की जांच DGCA को सौंपी गई। हादसे के बाद एअर इंडिया के प्लेन में सफर करने से लोग कतराने भी लगे हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines