Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है, जिससे पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। क्रू मेंबर्स ने आनन फानन में बम होने की सूचना मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस विभाग के आला अधिकारी तुरंत रनवे पर पहुंचे।
सभी पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से निकालकर चेकिंग की गई। उन्हें सेफ जोन में भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने उनके सामान की चेकिंग की। वहीं बम और डॉग स्कवाड के साथ प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मुंबई पुलिस का कहना है कि बम की सूचना अफवाह हो सकती है, लेकिन मामले की गहन जांच की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7 दिन में दूसरी बार मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 चेन्नई से मुंबई आई थी। फ्लाइट लैंड होने से पहले क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक पेपर नोट मिला, जिस पर प्लेन में बम होने की धमकी भरा संदेश था। क्रू ने इसकी सूचना तुरंत पायलट को दी। पायलट ने मुंबई एयपोर्ट के ATC अधिकारियों को अलर्ट किया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर किसी को आने जाने नहीं दिया गया। प्लेन के लैंड होते हुए पुलिस ने उसे कब्जे में लिया।
पैसेंजरों को आइसोलेशन बे उतारकर चेकिंग के बाद एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया। रनवे खाली कराकर प्लेन को घेरकर उसकी तलाशी ली गई। एयरपोर्ट अधिकारी, पुलिस अधिकारी, इंडिगो एयरलाइन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि पिछले 7 साल दिन दूसरी बार इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। गत 28 मई को भी दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा मैसेज मिला था। फ्लाइट 6E-2211 में 2 बच्चे सहित 176 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें:सलमान खान पर AK47 से होना था हमला, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार
विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी
बता दें कि बीते दिन विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली थी। फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारी को फोन करके किसी ने चेन्नई से आ रहे विस्तारा एयरलाइंस के प्लेन में बम होने का मैसेज दिया। फोन आते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। प्लेन रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर लैंड हुआ। इसके बाद फ्लाइट यूके 611 के पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से उतारकर चेकिंग करके एयरपोर्ट में ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन बे में भेजा गया। रनवे पर ही उसकी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की सूचना अफवाह निकली।
यह भी पढ़ें:AC बम की तरह फटा, मैकेनिक उछलकर 10 फीट नीचे गिरा, छत्तीसगढ़ के अस्पताल में हुआ हादसा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines