इंडिगो की फ्लाइट का AC फेल, 200 से ज्यादा पैसेंजरों की तबियत बिगड़ी; दिल्ली से वाराणसी जा रहे थे

Delhi to Varanasi Flight News: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट का अचानक एसी फेल हो गया, जिससे पैसेंजरों की तबियत बिगड़ गई।

IndiGo Airlines Flight

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

Indigo Plane AC Fail During Fly in The Sky: दिल्ली से वाराणसी के लिए टेकऑफ हुई फ्लाइट में आज सफर के दौरान हड़कंप मच गया। क्योंकि प्लेन का AC अचानक फेल हो गया। इस वजह से फ्लाइट में सवार 200 से ज्यादा पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे गर्मी से परेशान दिखे। 3 महिला पैसेंजरों की तबियत बिगड़ने लगी तो पैसेंजर्स भड़क गए।

आनन फानन में तीनों पैसेंजरों को ऑक्सीजन देकर रिलैक्स किया गया, लेकिन पैसेंजरों ने एयरलाइन और क्रू मेंबर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत दी कि यह पैसेंजरों की जान दांव पर लगाने वाली बात है। करीब एक घंटे का सफर गर्मी में करना पड़ा। आसमान में काफी हाइट पर होने के कारण ऑक्सीजन लेवल भी प्रभावित होता है। सारा रास्ता पैसेंजर मैगजीन से हवा करते रहे।

Advertisment

शिकायत करने पर भी ठीक नहीं हुआ AC

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-2235 ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। करीब एक घंटा 5 मिनट की फ्लाइट थी, लेकिन टेकऑफ होने के बाद AC बंद हो गया। पैसेंजरों ने क्रू मेंबर्स को शिकायत दी, लेकिन उन्होंने बताया कि AC खराब हो गया है। पैसेंजरों ने ठीक करने को कहा तो क्रू मेंबर्स बोले की जल्दी ठीक हो जाएगा, लेकिन वे सिर्फ आश्वासन देते रहे, एसी ठीक ही नहीं हुआ।

पैसेंजरों ने बताया कि शाम को 7:35 बजे टेकऑफ हुई फ्लाइट AC ठीक हुए बिना ही रात 8:40 बजे वाराणसी लैंड हुई, जबकि रास्ते में पैसेंजर्स को सांस लेने में दिक्कत उठानी पड़ी। 3 महिला पैसेंजरों को ऑक्सीजन के साथ लैंड कराया गया। उनके परिजन उन्हें लैंड होते ही अस्पताल लेकर दौड़े। एयरलाइन को अपने प्लेन की चैकिंग करानी चाहिए। इस तरह अचानक एसी बंद हो जाने से बड़ा हादसा होने का खतरा है, कौन जिम्मेदारी लेगा?

टेकऑफ से पहले ही बंद था AC

पैसेंजरों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने फ्लाइट में बोर्ड किया, तब AC बंद था। उन्होंने क्रू मेंबर्स को कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि जैसे ही फ्लाइट टेकऑफ होगी, AC चल जाएगा, घबराएं नहीं। एयरलाइन और क्रू मेंबर्स ने लापरवाही बरती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ