इंडिगो क्राइसिस की होगी उच्च स्तरीय जांच, गड़बड़ी ठीक करने के लिए एक्शन में आई सरकार

देशभर के कई एयरपोर्ट पर इस गड़बड़ी के कारण लोग फंसे हुए हैं. कई एयरलाइंस की खासतौर पर इंडिगो की फ्लाइट लेट रही हैं. जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं.

INDIGO-FLIGHT

कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं.

विज्ञापन

भारत सरकार ने इंडिगो क्राइसिस की उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है. इसके लिए चार सदस्यों की टीम का गठन किया गया है. टीम में डीजीसीए के ज्वाइंट डायरेक्टर संजय के ब्राह्मणे, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, एसएफओआई कैप्टन कपिल मांगलिक, एफओआई कैप्टन लोकेश रामपाल हैं. यह टीम 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इसमें जांच किया जाएगा कि इस मामले में गलती किसकी है. जांच पूरी होने पर जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही, भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए ठोस उपाय भी सुझाएगी.

विज्ञापन

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस हालात पर काबू पाने के लिए मामले को अपने हाथ में ले लिया है. मंत्रालय ने कहा कि आज आधी रात तक एयरलाइंस का शेड्यूल ठीक हो जाएगा. वहीं, पूरी तरह से स्थिति अगले तीन दिनों में ठीक हो जाएगी. साथ ही एयरलाइंस को आदेश दिए गए है कि फ्लाइट का ऑपरेशन स्थिर करने और इस पर काबू पाने के लिए तुरंत काम पर लग जाएं. सरकार कहा है कि यात्रियों की समस्याओं को कम करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है.

सरकार ने उठाए कई कदम

सरकार ने इंडिगो और अन्य एयरलाइंस से कहा है कि वे यात्रियों को डिजिटल इंफोर्मेशन सिस्टम के जरिए रियल-टाइम डिले की जानकारी दें. इसके साथ ही कहा गया है कि अगर कोई फ्लाइट रद्द होती है तो एयरलाइंस खुद से टिकट का पूरा रिफंड दे दे. इसके अलावा अगर कोई यात्री एयरपोर्ट पर फंस जाता है तो उन्हें होटलों में ठहराने की व्यवस्था भी एयरलाइंस करें. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं के प्रबंधन का भी सरकार ने आदेश दिया है.

बनाया गया कंट्रोल रूम

साथ ही कहा गया है कि जो भी फ्लाइट लेट चल रही हैं, उनके यात्रियों को एयरपोर्ट पर रिफ्रेशमेंट और दूसरी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं. पूरे हालात की निगरानी के लिए मंत्रालय ने 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है. इस कंट्रोल रूम से रियल टाइम पूरे देश की उड़ानों को रेगुलर तौर पर मॉनिटर किया जाएगा. यहीं से एयरलाइंस को निर्देश जारी किए जा रहे हैं. मंत्रालय एयरलाइंस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट और DGCA के साथ लगातार संपर्क में हैं.

विज्ञापन

मदद के लिए रेलवे भी उतरा

इंडिगो की उड़ानों में गड़बड़ी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे भी उतर गया है.

विज्ञापन
  • 12425/26 राजधानी एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा थर्ड एसी (3A) कोच जोड़ा गया
  • 12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी में भी एक एक्स्ट्रा थर्ड एसी (3A) कोच लगाया गया
  • 12045/46 चंडीगढ़ शताब्दी में एक एक्स्ट्रा चेयर कार (CC) कोच जोड़ा गया
  • 12030/29 अमृतसर शताब्दी में भी एक एक्स्ट्रा चेयर कार (CC) कोच बढ़ाया गया
  • यात्रियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए और एक्स्ट्रा प्रबंध किए जा रहे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ