हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IndiGo संकट के 7 दिन… 300 फ्लाइट्स और कैंसिल, दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर क्या हैं ताजे हालात?

IndiGo फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार 7वें दिन यानी सोमवार को भी इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द हुईं। सोमवार को अभी तक 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
IndiGo crisis

IndiGo Crisis: हवाई यात्री अभी तक IndiGo संकट झेल रहे हैं। आज इस संकट का सातवां दिन है। सातवें दिन अभी तक 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक समेत कई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इधर, इंडिगो इयरलाइन ने 3 दिनों में हालात सामान्य करने का दावा किया है।

दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर सोमवार को अभी तक 134 उड़ानें रद्द हुईं। इसमें 75 फ्लाइट आनी थीं और 59 को रवाना होना था। वहीं कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आने वाली 65 और जाने वालीं 62 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हैदराबाद में इंडिगो की 77 उड़ानें रद्द हुईं। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: 1650 फ्लाइट्स, 610 करोड़ का रिफंड, 3000 बैग लौटाए : कुछ ऐसे ट्रैक पर लौट रही IndiGo

विज्ञापन

इंडियो संकट से देशभर में हवाई यात्री परेशान हो रहे हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर फंसे एक यात्री ने बताया कि वह जयपुर से आया था और 5 दिसंबर को शाम 5.55 बजे निर्धारित इंडिगो की उड़ान से वापसी का टिकट था। इसे रद्द कर दिया गया और हवाई अड्डे पर बहुत अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण कर्मचारियों ने खिड़की बंद कर दी और हम वापस चले गए। कहा कि मैंने 3 दिनों तक कोशिश की, लेकिन न तो मेरा टिकट रिशेड्यूल किया गया और न ही शिकायत संपर्क नंबर पर कोई जवाब आया। हमने आखिरकार 2 दिन पहले एयर इंडिया की उड़ान में एक टिकट बुक किया, जिसकी कीमत हमें 25,800 रुपये पड़ी।

यह भी पढ़ें: IndiGo फ्लाइट क्राइसिस के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, 3 दिन में चलेंगी 89 स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola