भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को बड़ा झटका लगा है. कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. बताया गया है कि एल्बर्स का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. जब तक नया CEO नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम रूप से एयरलाइन के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. पीटर एल्बर्स ने साल 2022 में इंडिगो के CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. उन्हें अंतरराष्ट्रीय एविएशन इंडस्ट्री में एक अनुभवी प्रबंधक माना जाता है और उनसे कंपनी के विस्तार को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि हाल के ऑपरेशनल संकट और उसके बाद बढ़ती आलोचनाओं के बीच उनका इस्तीफा एयरलाइन इंडस्ट्री में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही थी IndiGo फ्लाइट, आगे मिला एयरस्पेस बंद; 7 घंटे की उड़ान के बाद हवा में लिया यू-टर्न
ऑपरेशनल संकट के बाद बढ़ा दबाव
पीटर एल्बर्स का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कुछ महीने पहले इंडिगो को अपने इतिहास के सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था. दिसंबर 2025 की शुरुआत में एयरलाइन की बड़ी संख्या में उड़ानें या तो कैंसिल हो गई थीं या उड़ान में देरी हो रही थी. इस सबकी वजह से देशभर में हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे. उस समय इंडिगो को पायलटों के लिए लागू नए ड्यूटी टाइम नियमों को लागू करने में कठिनाई हुई थी, जिसके कारण उड़ान संचालन पर भारी असर पड़ा. कई दिनों तक देश के अलग-अलग शहरों में उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा रहा और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
डीजीसीए ने की थी सख्त कार्रवाई
इस संकट के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच की और इंडिगो पर करीब 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही कंपनी को 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश भी दिया गया था. इसके अलावा रेगुलेटर ने एयरलाइन के विंटर फ्लाइट प्रोग्राम को भी अस्थायी रूप से लगभग 10 प्रतिशत तक कम कर दिया था, ताकि संचालन को स्थिर किया जा सके. फिलहाल इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे. कंपनी जल्द ही नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर सकती है.
ये भी पढ़ें: IndiGo ने फिर से खड़ी की यात्रियों के लिए मुसीबत, विमान में 5 घंटे तक फंसे रहे 200 से ज्यादा यात्री
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
16 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines