Operation Sindoor: इन 10 शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट रद्द, जानें असर

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच इंडिगो की ओर से 10 मई तक के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस दौरान 10 शहरों के लिए फ्लाइट नहीं चलेगी। साथ ही एयरलाइन ने जनता का सहयोग भी मांगा है।

Indigo cancelled flights

Indigo cancelled flights

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने 10 शहरों शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। बताया जा रही है कि इन शहरों से 10 मई  की रात 12 बजे तक कोई फ्लाइट उड़ानें नहीं भड़गी। इंडिगो ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। मौजूदा हालात को देखते हुए अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, किशनगढ़ चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, राजकोट और जोधपुर से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स फिलहाल रद्द की जा रही हैं।

एयरलाइन देगा हालात की जानकारी

एयरलाइन ने कहा है कि मौजुदा हालात पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम समय-समय पर आपको आधिकारिक रूप से जानकारी देते रहेंगे। अगर आपकी ट्रिप में कोई बदलाव होता है तो हम आपकी पूरी मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने सहयोग और धैर्य के लिए धन्यवाद भी कहा।

Advertisment

श्रीनगर एयरपोर्ट बंद

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जवाब में मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से श्रीनगर एयरपोर्ट को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ