हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IndiGo ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, बढ़ाई पायलटों की सैलरी, लेऑवर से ट्रांजिट अलाउंस तक अब मिलेंगे इतने रुपये

IndiGo Airlines New Year Gift: फ्लाइट कैंसिल होने पर हजारों करोड़ का नुकसान झेली चुकी इंडिगो एयरलाइंस ने अपने पायलटों को नए साल का तोहफा दिया है. कंपनी ने पायलटों के अलाउंस बढ़ाकर पायलटों की सैलरी में भारी इजाफा कर दिया है.

विज्ञापन
कंपनी ने हजारों करोड़ का नुकसान उठाने के बावजूद जिंदादिली दिखाई है.

देश की बड़ी विमान कंपनियों में से एक इंडिगो एयरलाइंस ने अपने पायलटों को नए साल का तोहफा दिया है. कंपनी ने कई तरह के अलाउंस बढ़ाकर पायलटों की सैलरी में भारी इजाफा कर दिया है. वहीं पायलटों की सैलरी का न्यू स्ट्रक्चर भी एक जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा. साथ ही कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि फरवरी 2026 तक फ्लाइट ऑपरेशन्स पूरी तरह से स्थिर हो जाएंगे और लोगों को दोबारा किसी प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: IndiGo आज से देगा 10000 का ट्रैवल वाउचर, कब तक रहेगा वैलिड और कैसे करें क्लेम-यूज?

प्रोत्साहित करने के लिए लिया फैसला

कंपनी ने पायलटों को अलाउंस में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए कहा कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों और पायलटों की कमी को ध्यान में रखते सैलरी बढ़ाने का फैसला किया गया है. इससे पायलटों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी टेक होम सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा. जल्दी ही नए बढ़े हुए अलाउंस को सिस्टम में अपडेट किया जाएगा और फरवरी 2026 महीने की सैलरी पायलटों को बढ़कर मिलेगी, जिससे उनका आर्थिक विकास होगा.

विज्ञापन

कितना बढ़ा डोमेस्टिक लेऑवर अलाउंस?

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी डोमेस्टिक लेऑवर अलाउंस में की है. 24 घंटे तक के लेऑवर में कैप्टन को 2000 की बजाय 3000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये की बजाय 1500 रुपये प्रति घंटा दियाज जाएगा. वहीं 24 घंटे से ज्यादा काम करने पर हर एक घंटे के लिए कैप्टन को 150 रुपये प्रति घंटा और फर्स्ट ऑफिसर को 75 रुपये प्रति घंटा दिए जाएंगे. डेडहेड अलाउंस अब कैप्टन को 4000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 2000 रुपये प्रति शेड्यूल्ड ब्लॉक ऑवर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Indigo Flight Crisis: इंडिगो को लगा एक और झटका, अब भरना होगा 59 करोड़ रुपये का फाइन, जानिए वजह

विज्ञापन

ट्रांजिट अलाउंस और अन्य भत्ते भी बढ़ाए

बता दें कि अब कंपनी शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की नाइट ड्यूटी पर कैप्टन को 2000 रुपये देगी, वहीं फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये दिए जाएंगे. सेक्टरों में होने वाले टेल-स्वैप के लिए कैप्टन को 1500 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 750 रुपये प्रति टेल-स्वैप दिए जाएंगे. डोमेस्टिक ट्रांजिट अलाउंस की बात करें तो अगर कैप्टन 90 मिनट से ज्यादा ट्रांजिट करता है तो 1000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर ट्रांजिट करता है तो 500 रुपये प्रति घंटा मिलेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola