Indigo एयरलाइंस ने अचानक बदला नियम, फ्लाइट में सफर करने वालों को झटका, नहीं मिलेगी एक सुविधा

Indigo Airlines

Indigo Airlines

विज्ञापन

Indigo Airlines Changed Can Beverages Sevice System: अगर आप भी बिजनेस करने या घूमने के लिए फ्लाइट में आते जाते हैं तो यह खबर बड़े काम की है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने अचानक अपना एक नियम बदल दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। ऐसे में अब इंडिगो की फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। वहीं एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि यह फैसला पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में पहल के तहत किया गया है।

फ्लाइट में नहीं मिलेंगे कैन वाले ब्रेवरेज

नए आदेशों के तहत, इंडिगो की फ्लाइट में अब यात्रियों को कैन वाले ब्रेवरेज नहीं मिलेंगे। कैन वाले सॉफ्ट ड्रिंक उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, लेकिन यात्री स्नैक खरीदेंगे तो साथ में जूस या कोक का गिलास खरीद सकते हैं। यह फैसला पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता की शिकायत के बाद लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर शिकायत की थी कि इंडिगो में फ्लाइट में सिर्फ कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलती। स्नैक्स खरीदना अनिवार्य है और यह व्यवस्था यात्रियों पर बेवजह का दबाव है।

विज्ञापन

नए नियम को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा

गुप्ता ने मंत्री विक्रमादित्य सिंधिया को भी अपनी शिकायत वाली पोस्ट पर टैग किया था। इस शिकायत पर विमानन मंत्रालय से कंपनी अधिकारियों ने विचार विमर्श किया। इसके बाद कंपनी ने अपना नियम बदला। नए आदेश जारी करके इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को बेहतर और किफायती फूड उपलब्ध कराने के लिए कैन वाले सॉफ्ट ड्रिंक बंद किए हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि प्लास्टिक कैन फेंक देने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ