India’s Most Popular Chief Ministers Survey Report: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? इसे लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। लोगों ने किस नेता को सबसे ज्यादा स्वीकार किया है, यह जानने के लिए सर्वे कराया गया था, जिसके काफी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम है?
सर्वे में इन मुख्यमंत्रियों को मिली तवज्जो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसर, सर्वे रिपोर्ट में जो लिस्ट है, उसमें सबसे पहले नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें 52.7 प्रतिशत रेटिंग मिली है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्हें 51.3 प्रतिशत रेटिंग मिली। तीसरे नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जिन्हें 48.6 प्रतिशत रेटिंग मिली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली। 5वें नंबर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें 41.4 प्रतिशत रेटिंग मिली।
तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेशक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्रियों के सर्वे में दूसरे नंबर के लोकप्रिय नेता है, लेकिन फरवरी 2024 की शुरुआत में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनके X अकाउंट के 27.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (95.2 मिलियन) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (34.4 मिलियन) के बाद वे तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए थे। इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल में योगी आदित्यनाथ लगातार 8वीं बार 30 मुख्यमंत्रियों की सूची में पहने नंबर पर रहे।
क्यों लोकप्रिय हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ़?
फरवरी 2024 में ही हुए एक सर्वे में 46.3 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना। अगस्त 2023 में हुए सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेस्ट मुख्यमंत्री माना था। दरअसल योगी आदित्यनाथ का राज करने का तरीका लोगों को काफी पसंद है। उनके मॉडल में कानून और व्यवस्था बनाने के लिए जहां आक्रामक रवैया है, वहीं हिंदुत्व की राजनीति करने का मकसद है। इसलिए उनके काम करने के तरीके के लोग काफी पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines