Yogi Adityanath
विज्ञापन

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन? योगी आदित्यनाथ नहीं, लेकिन लिस्ट में टॉप पर किसका नाम?

India’s Most Popular Chief Ministers: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है, सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें नाम भी चौंकाने वाले हैं। हालांकि इस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों के बीच काफी मशहूर हैं, लेकिन आपको बता दें कि लिस्ट में टॉप पर उनका नाम नहीं है तो लिस्ट में किस-किस का नाम है, पढ़ें खबर…

India’s Most Popular Chief Ministers Survey Report: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? इसे लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। लोगों ने किस नेता को सबसे ज्यादा स्वीकार किया है, यह जानने के लिए सर्वे कराया गया था, जिसके काफी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम है?

विज्ञापन

सर्वे में इन मुख्यमंत्रियों को मिली तवज्जो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसर, सर्वे रिपोर्ट में जो लिस्ट है, उसमें सबसे पहले नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें 52.7 प्रतिशत रेटिंग मिली है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्हें 51.3 प्रतिशत रेटिंग मिली। तीसरे नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जिन्हें 48.6 प्रतिशत रेटिंग मिली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली। 5वें नंबर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें 41.4 प्रतिशत रेटिंग मिली।

 

विज्ञापन

तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेशक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्रियों के सर्वे में दूसरे नंबर के लोकप्रिय नेता है, लेकिन फरवरी 2024 की शुरुआत में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनके X अकाउंट के 27.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (95.2 मिलियन) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (34.4 मिलियन) के बाद वे तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए थे। इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल में योगी आदित्यनाथ लगातार 8वीं बार 30 मुख्यमंत्रियों की सूची में पहने नंबर पर रहे।

विज्ञापन

क्यों लोकप्रिय हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ़?

फरवरी 2024 में ही हुए एक सर्वे में 46.3 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना। अगस्त 2023 में हुए सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेस्ट मुख्यमंत्री माना था। दरअसल योगी आदित्यनाथ का राज करने का तरीका लोगों को काफी पसंद है। उनके मॉडल में कानून और व्यवस्था बनाने के लिए जहां आक्रामक रवैया है, वहीं हिंदुत्व की राजनीति करने का मकसद है। इसलिए उनके काम करने के तरीके के लोग काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ