भारत प्राकृतिक अजूबों से भरा देश है. इन्हीं अनोखी जगहों में से एक है मणिपुर की लोकटक झील, जिसे भारत की सबसे रहस्यमयी और खूबसूरत झीलों में गिना जाता है. ये झील सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि पानी पर तैरने वाले द्वीपों और दुनिया के इकलौते फ्लोटिंग नेशनल पार्क के कारण भी पूरी दुनिया में फेमस है. यहां मौजूद तैरते द्वीप मौसम और जल स्तर के मुताबिक अपनी जगह बदलते रहते हैं, जो इसे बेहद खास बनाता है.
ये भी पढ़ें: क्या है ‘मेनो-डिवोर्स’, शादियां टूटने की वजह के पीछे मेनोपॉज? एक्सपर्ट से जानिए कहां हो रही रिश्तों में चूक
क्या हैं फुमदी (Phumdis)?
लोकटक झील की सबसे बड़ी पहचान यहां की फुमदी (Phumdis) हैं. ये मिट्टी, जलीय पौधों, घास और जैविक पदार्थों से मिलकर बने प्राकृतिक तैरते हुए द्वीप होते हैं. इनकी खास बात ये है कि ये झील की सतह पर तैरते रहते हैं और पानी के बहाव तथा मौसम के मुताबिक धीरे-धीरे अपनी जगह बदलते रहते हैं. कुछ फुमदी इतने बड़े और मजबूत होते हैं कि उन पर लोग झोपड़ियां बनाकर रहते हैं और मछली पकड़ने का काम भी करते हैं. लोकटक झील में मौजूद केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क दुनिया का एकमात्र फ्लोटिंग नेशनल पार्क माना जाता है. लगभग 40 वर्ग किलोमीटर में फैला ये पार्क पूरी तरह फुमदी पर टिका हुआ है. यही वजह है कि इसे ‘फ्लोटिंग नेशनल पार्क’ कहा जाता है. ये पार्क अपनी अनोखी पारिस्थितिकी और जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है.
संगाई हिरण का आखिरी प्राकृतिक घर
ये नेशनल पार्क मणिपुर के राज्य पशु संगाई हिरण (Dancing Deer) का अंतिम प्राकृतिक आवास है. कभी इस दुर्लभ हिरण को विलुप्त माना जाने लगा था, लेकिन बाद में इसकी मौजूदगी इसी पार्क में मिली. फुमदी की मुलायम सतह पर चलते समय इसकी चाल नृत्य जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे ‘डांसिंग डियर’ भी कहा जाता है. इसके संरक्षण के लिए इस पार्क का खास महत्व है. लोकटक झील केवल पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि हजारों स्थानीय परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत भी है. यहां बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं. झील का पानी सिंचाई, पेयजल और बिजली बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है. इस कारण इसे मणिपुर की लाइफलाइन भी कहा जाता है. प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, तैरते द्वीप, नौका विहार और दुर्लभ वन्यजीवों के कारण लोकटक झील हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय झील का नज़ारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है. प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और वन्यजीवों में रुचि रखने वालों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: भारत में है एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, लेकिन रविवार को एंट्री बैन! जानिए क्यों बनाया गया ये नियम
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines