---विज्ञापन---

देश angle-right

खुशखबरी! भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल, 1 हफ्ते में बढ़कर हुआ 653 अरब डॉलर

अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता और शेयर मार्केट के बिगड़ते हालातों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और गोल्ड रिजर्व में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

---विज्ञापन---

India’s Foreign Exchange Reserves jump sharply: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। एक हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 15.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो पाकिस्तान के कुल विदेशी मुद्रा भंडार से भी ज्यादा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह जानकारी साझा की है।

15 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 7 मार्च 2025 के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 15.267 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ भारत का कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 653.966 अरब डॉलर हो गया है। RBI हर हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार की रिपोर्ट जारी करता है। इससे पहले 28 फरवरी 2025 की रिपोर्ट में RBI ने बताया था कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.781 अरब डॉलर की कमी आई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Space X की डॉकिंग पूरी, ISS में हुए 11 अंतरिक्ष यात्री; जल्द होगी सुनीता की वापसी

सितंबर 2024 था सबसे हाई

बता दें कि सितंबर 2024 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने सबसे ऊंचे स्तर पर था। इस दौरान फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 704.885 बिलियन डॉलर आंका गया था। हालांकि इसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम हो गया। इसके पीछे की वजह कई देशों में छिड़े युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता को माना जा सकता है।

---विज्ञापन---

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ भारत के गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते यानी 7 मार्च 2025 तक देश का स्वर्ण भंडार 1.053 अरब डॉलर था। इस हफ्ते यह बढ़कर 74.325 अरब डॉलर हो चुका है। इसी के साथ भारत के गोल्ड रिजर्व में भी उछाल दर्ज किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे रचेगा इतिहास! जानें क्या है कमर्शियल हाइपरलूप, कैसे करेगा काम?

First published on: Mar 16, 2025 03:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola