हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत के वो राज्य, जिनकी हैं 1 नहीं बल्कि 2 राजधानियां, जानें ये रोचक फैक्ट

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के कुछ राज्यों की दो-दो राजधानियां हो सकती हैं? यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं उन राज्यों के बारे में जिनकी एक नहीं बल्कि दो-दो राजधानियां हैं…

विज्ञापन
Three States of India have Two Capitals

भारत अपनी विशालता, विविधता और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है। 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो विश्व के 2.4 प्रतिशत हिस्से में स्थित है। यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के कारण विशेष पहचान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे भी राज्य हैं जिनकी एक नहीं बल्कि दो राजधानियां हैं? यह रोचक फैक्ट सुनने में जितना अद्भुत लगता है, उतना ही जानने लायक भी है। आइए जानते हैं…

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर की गर्मियों में राजधानी श्रीनगर और सर्दियों में राजधानी जम्मू होती है। श्रीनगर कश्मीर घाटी में है और यहां की झीलें, बाग और हाउसबोट्स बहुत फेमस हैं। यह जगह गर्मियों में ठंडी और आरामदायक होती है। वहीं, जम्मू सर्दियों में राजधानी बनती है। इसे “मंदिरों का शहर” भी कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारे मंदिर हैं और यहां का मौसम सर्दियों में बहुत ठंडा होता है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। यह अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और हरी-भरी घाटियों के लिए जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसे इस राज्य की दो राजधानियां हैं। गर्मियों में राजधानी शिमला होती है और सर्दियों में धर्मशाला। सर्दियों में यहां बहुत ठंड और बर्फ गिरती है, जिससे कई रास्ते बंद हो जाते हैं। इसलिए यहां दो राजधानियां बनाई गईं। हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं और इसकी खूबसूरती का आनंद लेते हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ कहा जाता है। यह अपनी सुंदर पहाड़ियों और शांति भरे माहौल के लिए मशहूर है। यहां का मुख्य काम टूरिज्म है और हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं। उत्तराखंड की भी दो राजधानियां हैं। गर्मियों में राजधानी गैरसैंण होती है और सर्दियों में देहरादून। इस राज्य में कई मंदिर और तीर्थस्थान हैं, इसलिए इसे ‘देवभूमि’ कहा जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola