Indian States Liquor Ban: देश में सबसे ज्यादा शराब की खपत किस राज्य में होती है? इकॉनोमिक रिसर्च एजेंसी (ICRIER) के द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा शराब पीने के मामले में गोवा छठें नंबर पर है। गोवा में लगभग 26.4 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। वहीं मशहूर टूरिस्ट स्पॉट होने के कारण गोवा में शराब धड़ल्ले से बिकती है। मगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक प्रमेंद्र शेट ने गोवा में शराबबंदी की मांग की है।
बीजेपी नेता की मांग
बीजेपी नेता प्रमेंद्र शेट ने गोवा की विधानसभा में मांग की है कि राज्य में शराब पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। इससे बड़े स्तर पर शराब पीने पर रोक लग सकेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। हालांकि गोवा को शराब उत्पादन जारी रखना चाहिए। प्रमेंद्र के अनुसार गोवा को विकसित राज्य बनाने के लिए जीरो अल्कोहल का लक्ष्य रखना बेहद जरूरी है। हालांकि गोवा को शराब बनाकर अन्य राज्यों में बेचते रहना चाहिए, जिससे राज्य सरकार के रेवेन्यू में कमी नहीं आएगी।
किन राज्यों में बैन है शराब?
बता दें कि इससे पहले भी कई राज्य शराब पर पाबंदी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नाम शामिल हैं। बिहार से लेकर गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, केरल, मणिपुर, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में शराब बंद की जा चुकी है। मगर कुछ ही समय में छह राज्यों ने अपना फैसला वापस ले लिया। वर्तमान समय में सिर्फ बिहार, गुजरात, नागालैंड और मिजोरम में शराबबंदी लागू है। बाकी राज्यों में शराब धड़ल्ले से बेची जाती है।
शराब की खपत वाले टॉप 5 राज्य
ICRIER के सर्वे के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा शराब की खपत छत्तीसगढ़ राज्य में होती है। यहां 35 फीसदी लोग शराब का सेवन करते हैं। 34.7 प्रतिशत शराब की खपत के साथ त्रिपुरा दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक शराब पी जाती है। 28.5 प्रतिशत के साथ पंजाब चौथे और 28 प्रतिशत खपत के साथ अरूणाचल प्रदेश पांचवे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें- 12वीं में जुड़ेंगे कक्षा 9वीं-10वीं के नंबर! जानें कैसे बनेगी नई मार्कशीट?
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
30 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
34 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
57 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines