आमोन के पास इंडियन कार्गो शिप पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत

Oman News: ओमान के जलक्षेत्र में भारत आ रहे कार्गो शिप पर टॉरपीडो से हमला हुआ, जिसमें यूपी के रहने वाले एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर दुख जताया है और मृतक के परिवार की मदद करने का ऐलान किया है.

Oman X@FSUIINDIA
विज्ञापन

Indian Sailor Killed Near Oman: ओमान में भारतीय दूतावास ने बुधवार , 23 सितंबर 2026 को बताया कि भारत आ रहे कार्गो जहाज ‘एमवी केप दाओ’ पर हमले के बाद एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. एंबेसी ने कहा कि वो हालात पर नजर रखने और जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमान के अधिकारियों और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

मरहूम नाविक की मौत पर अफसोस

मस्कट में भारतीय दूतावास और एमईए ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि वो जहाज से जुड़ी घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहा है. मिशन ने कहा कि वो क्रू की भलाई के लिए ओमान के अधिकारियों और आरपीएल एजेंसी के संपर्क में है. इसने ये भी पुष्टि की कि जहाज पर 19 भारतीय नागरिक सवार थे, और मारे गए नाविक के परिवार की मदद की कोशिशें की जा रही हैं. दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, ‘इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है.’

विज्ञापन

कार्गो पर कितने लोग सवार थे?

‘फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने मृतक नाविक की पहचान यूपी के देवरिया के रहने वाले वाइपर सूरज यादव के तौर पर की है. संघ ने कहा कि भारत की तरफ यात्रा के दौरान जहाज पर हमले में यादव की मौत हो गई. इसने ये भी बताया कि ‘एमवी केप दाओ’ पर 28 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें 20 भारतीय थे. संघ की तरफ से जारी आंकड़े भारतीय दूतावास के 19 भारतीय नागरिकों के आंकड़े से अलग हैं, हालांकि दोनों ने एक भारतीय नाविक की मौत की पुष्टि की है.

‘जहाज पर 2 टॉरपीडो से हमला’

FSUI के मुताबिक, ‘एमवी केप दाओ’ पर 2 टॉरपीडो से हमला हुआ. एक टॉरपीडो सी-डेक के रहने वाले हिस्से के बाईं तरफ (पोर्ट साइड) लगा, जबकि दूसरा इंजन रूम के पास जहाज के बाईं ओर के बाहरी हिस्से (हल) से टकराया. संघ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास काम करने वाले आम नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताई और इस रीजन से गुजरने वाले क्रू की सिक्योरिटी के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की. इसने हमले के लिए जवाबदेही की भी मांग की और अधिकारियों से गुजारिश की कि वो उन अन्य भारतीय नाविकों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करें जो इस इलाके में जोखिम का सामना कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ