Is Currency or Indian Rupees Photocopy Possible? क्या हम नोटों की फोटोकॉपी कर सकते हैं? कैसा रहेगा अगर हम 100-500 के नोटों की कलर फोटोकॉपी निकाल सकें? वो देखन में बिल्कुल असली लगेंगे और अगर चल गए तो हम मालामाल हो जाएंगे। यह सवाल कई बार लोगों के मन में आता है। मगर क्या यह मुमकिन है? आपको जानकर हैरानी होगी कि ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के किसी भी देश की करंसी की फोटोकॉपी नहीं की जा सकती है। यह गौरकानूनी तो है ही, साथ में प्रिंटिंग मशीन भी इस पर काम नहीं करती है। जी हां, अगर आप किसी देश के असली नोट को प्रिंटिंग मशीन में डालेंगे, तो मशीन इसे प्रिंट करने से मना कर देगी। आखिर ऐसा कैसे संभव है? आइए जानते हैं।
नोटों में छिपा है EURion तारामंडल
बता दें कि सभी देशों की ओरिजनल करंसी में एक तरह का पैटर्न छिपा होता है। इसे EURion तारामंडल कहा जाता है। यही वजह है कि असली नोट को प्रिंटिंग मशीन में डालने पर इसकी फोटोकॉपी नहीं होती है। वहीं अगर आप नकली नोट को प्रिंटिंग मशीन में डालेंगे, तो इसकी फोटोकॉपी तुरंत हो जाएगी। EURion तारामंडल को 1996 में अडॉप्ट किया गया था। जाली और नकली नोटों की सप्लाई रोकने के लिए सभी देश की सरकारों ने यह कदम उठाया था।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव से पहले ‘फोगाट सिस्टर्स’ में क्यों छिड़ा दंगल? यहां जानें वजह
सभी देशों की करंसी का वीडियो
मशहूर यूट्यूबर अरुण मैनी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरुण ने यूरोप, अमेरिका और जापान सहित कई देशों की करंसी को फोटोकॉपी करने की कोशिश की, लेकिन वो विफल रहे। इस वीडियो में यूरो, पाउंड और डॉलर जैसी करंसी के बीच छिपे EURion तारामंडल को देखा जा सकता है। इसे छिपाने के लिए कई तरीके आजमाए गए हैं। जापान की येन करंसी में खूबसूरत फूलों के बीच EURion तारामंडल को छिपाया गया है।
भारतीय नोटों में भी मौजूद है पैटर्न
भारतीय करंसी की बात करें तो 100 से लेकर 200 और 500 रुपये की नोटों पर भी यह पैटर्न छिपा रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी असली नोटों में इस पैटर्न का इस्तेमाल जरूर करती है। जिससे असली और नकली नोटों की पहचान की जा सकती है और साथ ही नोटों की नकल नहीं उतारी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Bihar में पुश्तैनी जमीन बचाने को ये काम जरूरी, सर्वे शुरू होने से नहीं होगा आपका नुकसान
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines