Indian Railways: ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी लोअर बर्थ, खास कोटे का उठाएं फायदा

Indian Railways: महिलाओं को आसानी से ट्रेन में लोअर बर्थ मिल सकती है। भारतीय रेलवे में इसके लिए एक खास कोटा है। जानिए किस ट्रेन में कितनी सीटें इस कोटा के तहत रखी जाती हैं। किन महिलाओं को इनके लिए प्राधमिकता दी जाती है।

Indian Railways Women lower berth Rules
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें से एक ट्रेन में मिलने वाली सीटें भी शामिल हैं। कई बार महिलाओं को अपर बर्थ दे दी जाती है, जिसके लिए वह दूसरों से अपनी सीट बदलने के लिए रिक्वेस्ट करती दिखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं के लिए रेलवे ने ट्रेनों में कोटा रखा है? जिसके तहत महिलाएं आसानी से लोअर बर्थ ले सकती हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं को परेशानी न हो इसको देखते हुए ही रेलवे ने यह कोटा रखा है। जानिए किन ट्रेनों में कितनी सीटें इस कोटे के तहत बुक की जा सकती हैं? किन महिलाओं के लिए रेलवे की यह सुविधा है?

महिलाओं को स्पेशल को कोटा

रेल मंत्रालय के मुताबिक, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी आरक्षण कोचों में सीनियर सिटीजन के लिए सीट रखी जाती हैं। इसके अलावा, 45 साल की या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं (जिनके पास डॉक्टर का सर्टिफिकेट हो) को भी कोटा मिलता है। स्लीपर क्लास के हर कोच में 7 लोअर बर्थ और थर्ड एसी, सेकंड एसी के हर कोच में 4 लोअर बर्थ का संयुक्त कोटा दिया गया है। वहीं, राजधानी-दुरंतो या एसी एक्सप्रेस 4 सीट और थर्ड एसी में 5 सीट का कोटा है।

विज्ञापन

कहां पर सभी महिलाओं को कोटा?

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी क्लास में 6 बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए है। इसमें कोटा लेने वाली महिलाओं की कोई उम्र तय नहीं की गई है। इसका इस्तेमाल वह महिलाएं कर सकती हैं, जो अकेले सफर कर रही हों या पूरे समूह के साथ सफर कर रही होती हैं। महिला कोटे के तहत 12 साल से कम उम्र के मेल चाइल्ड के लिए भी इस कोटा के तहत टिकट बुक की जा सकती है।

कैसे तय होती है सीट?

रेल मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, इन सीटों के लिए लिस्ट तैयार करने का एक खास पैटर्न है। जिसमें सबसे पहले अकेली महिलाएं या महिलाओं के समूह को रखा जाता है। इसके बाद वेटिंग वाली महिलाओं को सीट दी जाती है। वहीं, सबसे आखिर में सीनियर सिटीजन के लिए सीटें तय की जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ