Indian Railways Vande Bharat Train: देश को 9 और वंदे भारत ट्रेनें मिल गई हैं। नई ट्रेनें 34 रूटों पर दौड़ेंगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पहले ही 25 रूटों पर चल रही है। अब रेलवे की योजना 16 कोच की बजाय 8 कोच की वंदे भारत दौड़ाने की है। जो देश के कई राज्यों और शहरों को कवर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। इससे कई शहरों के लोगों को आवाजाही में बड़ा फायदा होगा। राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनें मिली हैं।
यह भी पढ़ें: Nari Shakti Vandan Adhiniyam दोनों सदनों में पास, जानें अब क्या होगा आगे, कब से महिलाओं को मिलने लगेंगे फायदे?
नई वंदे भारत इन रूटों पर दौड़ेगी
– उदयपुर से जयपुर
– तमिलनाडु के तिरुनेलवेली-मदुरई-चेन्नई
– हैदराबाद से बैंगलुरु
– विजयवाड़ा से चेन्नई
– केरल के कासरगोड़ से तिरुवनंतपुरम
– राउरकेला से भुवनेश्वर
– जामनगर से अहमदाबाद
यह भी पढ़ें: वोटर कार्ड बनवाने के लिए आधार नहीं अनिवार्य, जानें- सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने क्या कहा?
8 कोच की होंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
देशवासियों को रीजनल कनेक्टिविटी देने के लिए 8 कोच वाली वंदे भारत दौड़ाई जाएंगी। पहले भी 8 कोच की ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनका अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। छोटी ट्रेन के लोगों को कई फायदे भी हो रहे हैं। जैसे यह ट्रेन जल्दी और अधिक रूटों पर दौड़ सकती है। इसमें यात्रियों की बुकिंग भी जल्दी फुल हो जाती है। जल्दी बुकिंग होने से ट्रेनें जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं, जिससे समय भी बचता है।
यह भी पढ़ें: ‘महिला लिव-इन पार्टनर पर रेप का आरोप नहीं लगा सकती…’, दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, जानें पूरा मामला
रेल मंत्री ने किया था नई ट्रेनों का ऐलान
बता दें कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2023 में नई वंदे भारत देने का ऐलान किया था। सरकार की योजना फरवरी-मार्च 2024 तक देश में 3 प्रकार की वंदे भारत चलाने की है। वंदे भारत देश की अपनी टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन हैं, जिससे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बदलने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेनें चेन्नई में बनाई जाती हैं। फायदा होता रहा तो जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनें नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
49 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines