Indian Railways NTES App में देखें जर्नी से जुड़ा हर ताजा अपडेट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Indian Railways NTES App: भारतीय रेलवे ने ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी के लिए NTES ऐप लॉन्च किया है। जानिए इस ऐप में यात्रियों को कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Indian Railways NTES App

Indian Railways NTES App: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इन दिनों देशभर से लोग महाकुंभ के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते हजारों नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोज में कई ट्रेनें कैंसिल भी होती है, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निपटने के लिए भारतीय रेलवे का NTES ऐप है, जिसमें ट्रेन कैंसिल होते ही तुरंत यात्रियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा यह ऐप रूट डायवर्जन की जानकारी भी देता है। जानिए और इस ऐप में और क्या खास है?

विज्ञापन

क्या है नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम?

भारतीय रेलवे के कई ऐप हैं, जिनके जरिए यात्रा के दौरान यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप लॉन्च किया है। जिसमें ट्रेन की स्थिति, कैंसिलेशन, रूट डायवर्जन और स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव के बारे में जानकारी मिल जाती है। यात्री इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, NTES की एक वेबसाइट भी है, जहां पर पूरी जानकारी मिल जाती हैं।

विज्ञापन

कैसे मिलेगी यात्रा की जानकारी?

NTES ऐप को प्लेस स्टोर से डाउनलोड करने के बाद, होम पेज पर स्पॉट योर ट्रेन, लाइव स्टेशन, ट्रेन शेड्यूल, ट्रेन बिटवीन ट्रेन और ट्रेन जानकारी जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इनमें से जो भी जानना है उस पर एक क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें यात्री यह देख सकते हैं कि आपकी ट्रेन किस जगह पर पहुंची है। ट्रैक करने के लिए इसमें ट्रेन का नाम या नंबर डालें और सब्मिट कर दें। इसके बाद पूरी जानकारी आपकी स्क्रीम पर दिख जाएगी।

विज्ञापन

Indian Railways NTES App

लाइव स्टेशन की जानकारी

इस ऐप का दूसरा ऑप्शन लाइव स्टेशन का है। जिसमें आने-जाने वाली कई ट्रेनों के बारे में जानकारी मिल जाती है। 2 से 8 घंटे के अंदर उस स्टेशन से गुजरने वाली हर ट्रेन की डिटेल इसमें देख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें उन ट्रेनों के बारे में जानकारी भी मिल जाती है, जो अस्थायी रूप से रुकी हुई हैं, डायवर्ट की गई हैं या फि कैंसिल कर दी गई हों।

विज्ञापन

Indian Railways NTES App

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ