श्रीनगर से कटरा सिर्फ 3 घंटे में, एक मेल एक्सप्रेस और 2 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें रूट और टाइम टेबल?

Srinagar to Katra Vande Bharat Train: श्रीनगर से कटरा के बीच 3 ट्रेनें दौड़ने के लिए तैयार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों का टाइम और शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2 वंदे भारत और एक मेल एक्सप्रेस दौड़ेगी। आइए शेड्यूल के बारे में जानते हैं…

Vande Bharat Special Train

Vande Bharat Train

विज्ञापन

Srinagar to Katra 3 Trains Schedule Released: जम्मू कश्मीर और वैष्णो देवी धाम को देश के बाकी हिस्सों से कनेक्ट करने के लिए रेलवे का एक और प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। जी हां, श्रीनगर-कटरा के बीच दौड़ने वाली 3 ट्रेनें 20 जनवरी के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। खुद प्रधानमंत्री मोदी इन ट्रेनों केा हरी झंडी दिखाएंगे।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) पर एक मेल एक्सप्रेस और 2 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेंगी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल रूट पर ट्रेनों का ट्रायल रन सफल रहा। अब हम कटरा-श्रीनगर ट्रेन लिंक को चालू करने के लिए तैयार हैं। यह सर्विस जहां टूरिस्टों और श्रद्धालुओं को तेज स्पीड वाला और परिवहन का कुशल साधन प्रदान करेगी, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

श्रीनगर से कटरा के बीच 203KM का सफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे जोन के तहत नया जम्मू डिवीजन स्थापित करने के लिए फिरोजपुर डिवीजन का पुनर्गठन किया है। जम्मू संभाग में 5 सेक्शन होंगे- पठानकोट-जम्मू-उधमपुर, श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला (छोड़कर)-पठानकोट और पठानकोट-जोगिंदर नगर। इन पांचों सेक्शन की संयुक्त लंबाई 742.1 किलोमीटर होगी।

कटरा से श्रीनगर के बीच कुल दूरी 203 क‍िलोमीटर है। इस 203 किलोमीटर लंबे रास्ते में 38 टनल और 927 ब्रिज बने हैं। सबसे लंबी टनल T-50 है, जो करीब 12.8 क‍िलोमीटर लंबी है। 972 पुलों की लंबाई करीब 13 क‍िलोमीटर और टनल की कुल लंबाई 119 क‍िलोमीटर है। आधा सफर तो टनल और ब्रिज से गुजरते हुए ही पूरा हो जाएगा। वहीं रेलवे की ओर से शुक्रवार को कटरा-श्रीनगर रूट के लिए 3 ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

यह 3 ट्रेनें श्रीगनग से कटरा आना जाना करेंगी

कटरा-श्रीनगर रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा-श्रीनगर ट्रेन नाम से दौड़ेगी। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन की स्पी 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन के दोनों शहरों के बीच र‍ियासी, सवालकोट, संगलदान, रामबन, बन‍िहाल, काजीगुंज और ब‍िजबेहरा 7 स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हफ्ते में 6 द‍िन दौड़ाया जाएगा। श्रीनगर से कटरा के बीच का 203 KM का सफर यह ट्रेन 3 घंटे 10 म‍िनट में पूरा करेगी।

विज्ञापन

दूसरी ट्रेन करीब साढ़े 3 घंटे में पहुंचाएगी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और दोपहर 3:55 बजे कटरा पहुंचेगी। मेल एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से श्रीनगर के लिए 2 दिन दौड़ेगी। यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे और दोपहर 3 बजे रवाना होगी। पहला सफर दोपहर 1:10 बजे और दूसरा शाम 6:20 बजे पूरा होगा। वापसी में मेल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:55 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और दोपहर 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ