Express Train Derailed in Howrah: एक और ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में नलपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन नंबर 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस डिरेल हुई है। यह पार्सल स्पेशल ट्रेन थी, लेकिन कुछ डिब्बों में पैसेंजर भी थे कि नलपुर पहुंचते ही अचानक कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। साउथ ईस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने हादसे की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने हादसे के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन सिकंदराबाद से शालीमार आ रही थी। एक BP और 2 पार्सल कोच पटरी से उतरे हैं। हालांकि झटका लगने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया था, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। वहीं तीनों डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुए। रेलवे अधिकारी हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस भी अपनी जांच करने मौके पर पहुंची। संतरागाछी और खड़गपुर से राहत ट्रेनें और मेडिकल हेल्प मौके पर पहुंची।
हादसे के कारण बाधित हुई ट्रेनों की आवाजाही
पश्चिम बंगाल में रेल हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसास्थल पर पटरी से उतरे डिब्बों को सीधा किया जा रहा है। डिरेल हुए डिब्बों में भरे पार्सल को वैन में भरकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को भी ट्रेन से उतारकर बसों के जरिए भेजा जा रहा है। वहीं हादसे के बाद हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। इस रूट पर दौड़ने वाली दूसरी ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें कि गत 17 जून 2024 को पश्चिम बंगाल में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी थी और इस ट्रेन हादसे में 7 लोगों की जान गई थी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
31 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines