वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे कटरा तक चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट और शेड्यूल

Vaishno Devi Special Train: भारतीय रेलवे ने वैष्णा देवी के भक्तों के लिए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिसका शेड्यूल भी जारी हो गया है. ट्रेन आज रात को नई दिल्ली से चलेगी और कल दोपहर तक कटरा पहुंचेगी. खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस ट्रेन के बारे में मीडिया के जरिए लोगों को बताया.

vaishno devi | special train | indian railways

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला.

Vaishno Devi Special Train: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली और कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. नए आदेश के अनुसार, नई दिल्ली और कटरा के बीच ट्रेन नंबर 04081/04082 चलाई जाएगी.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04081 आज 12 दिसंबर दिन शुक्रवार को आधारी रात को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली से रवाना होगा और अगले दिन दोपहर को करीब 12 बजे कटरा पहुंचेगी. ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर में रुकेगी.

विज्ञापन

रेलवे ने ऐसे किया ट्रेनों का संचालन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इंडियन रेलवे ने 6 से 9 दिसंबर के बीच कई जाने में 89 विशेष ट्रेनें चलाई. मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई. इनमें ट्रेन नंबर 01413/01414 पुणे-बेंगलुरु-पुणे, 01409/01410 पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे, 01019/01020 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-मडगांव-LTT, 01077/01078 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-हजरत निजामुद्दीन-CSMT, 01015/01016 LTT-लखनऊ-LTT, 01012/01011 नागपुर-CSMT-नागपुर, 05587/05588 गोरखपुर-LTT-गोरखपुर और 08245/08246 बिलासपुर-LTT-बिलासपुर शामिल है.

साउथ इंडिया के यह ट्रेनें चलाई गईं

दक्षिण पूर्वी रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेन नंबर 08073/08074 संतरागाछी-येलाहंका-संतरागाछी, 02870/02869 हावड़ा-CSMT-हावड़ा स्पेशल और 07148/07149 चेरलापल्ली-शालीमार-चेरलापल्ली चलाई. दक्षिण मध्य रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनें ट्रेन नंबर 07148 चेरलापल्ली से शालीमार तक, 07146 सिकंदराबाद से चेन्नई एग्मोर तक और 07150 हैदराबाद से मुंबई LTT तक चलाई. पूर्वी रेलवे ने हावड़ा, सियालदह और प्रमुख स्टेशनों के बीच विशेष ट्रेन नंबर 03009/03010 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल और 03127/03128 सियालदह-LTT-सियालदह चलाई.

विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे विभाग 7 विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिनमें ट्रेन नंबर 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में 2 बार चलने वाली) शामिल है, जो 9 से 30 दिसंबर के बीच मुंबई सेंट्रल से हर मंगलवार और शुक्रवार को, 10 से 31 दिसंबर के बीच भिवानी से हर बुधवार और शनिवार को चलेगी, यानी कुल मिलाकर 14 चक्कर लगाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ