Diwali-Chhath Puja Special Trains: ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर दीवाली-छठ पर घर जाना चाहते हैं तो अभी से ट्रेन की बुकिंग कर लें। त्योहारों के लिए रेलवे 5 जोड़ी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। नॉर्दर्न रेलवे ने इन ट्रेनों की लिस्ट बनाकर रेलवे बोर्ड के पास भेजी है। मंजूरी मिलते ही यह ट्रेनें अपने रूटों दौड़ने लगेंगी। ट्रेन कहां से कहां तक जाएंगी और रास्ते में किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी, इसका शेड्यूल तैयार है, बस रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार है…
रेलवे यह 5 ट्रेनें दौड़ाएगा
1. दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के जयनगर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 7 नवंबर से 28 नवंबर के बीच ट्रेन आंनद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। यही ट्रेन 8 नवंबर 2023 से 29 नवंबर 2023 के बीच जयनगर से हर बुधवार और शनिवार को शाम 5 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन रात करीब 7.55 पर आनंद विहार पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: फर्जी हो सकता है आपकी जेब में रखा 500 का नोट, ऐसे पहचानें असली और नकली में Difference
2. दिल्ली के आनंद विहार से ही पटना तक भी स्पेशल ट्रेल दौड़ेगी, जो 6 नवंबर से 30 नवंबर के तक दौड़ती रहेगी। आनंद विहार से ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को रात 11 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 4 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, मुगलसराय और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। यही ट्रेन 7 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक पटना से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 5.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
3. चंड़ीगढ़ से गोरखपुर के बीच भी हॉलिडे स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। इसके चलने का शेड्यूल 2 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा। चंड़ीगढ़ से ट्रेन हर गुरुवार को रात 11.15 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी। वापसी में रात 10.05 पर ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 2.10 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: IAS बनने का ऐसा जुनून, दूर कर दिया अपना ‘खून’; पढ़ें वो 12 सवाल, जिनका जवाब देकर अफसर बनीं अनु
4. नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटड़ा के लिए भी स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ट्रेन शेड्यूल्ड है, जो हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11.30 बजे नई दिल्ली से चलेगी। अगले दिन सुबह 11.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, उधमपुर रुकेगी। यही ट्रेन कटड़ा से हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
5. पंजाब के बठिंडा जिले से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी, जो हर रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात 8.55 पर चलेगी और अगले दिन शाम 5.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में रामपुरफुल, बरनिया, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। यहीं ट्रेन वाराणसी से हर सोमवार और गुरुवार को रात 8.15 पर रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.10 पर बठिंडा पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
7 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
8 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
9 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines