PM मोदी ने 3 अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किन-किन जिलों को मिलेगा फायदा?

Indian Railways new trains: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. दो ट्रेनें आसनसोल मंडल से गुजरेंगी, क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. इनमें बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. पढ़ें आसनसोल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट

Amrit Bharat Express

Indian Railways new trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित सिंगूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल पूर्वी भारत में लंबी दूरी और अंतरराज्यीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से दो ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा. इन ट्रेनों में बनारस–सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (13065/13066) साप्ताहिक चलेगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में मजबूत होगा रेल नेटवर्क

बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी, जिससे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा. वहीं हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच तेज, किफायती और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. प्रधानमंत्री द्वारा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के उपलक्ष्य में आसनसोल मंडल के आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसडीह स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नई पीढ़ी की ट्रेन है अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस नई पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे सुरक्षित, आरामदायक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है. यह विशेष रूप से निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है. आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से प्रमुख शहरों, धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्रों और महत्वपूर्ण गंतव्यों तक कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा. साथ ही, इससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलने की संभावना जताई जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ