हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indigo फ्लाइट में आई दिक्कतों को देख रेलवे का बड़ा ऐलान, राजधानी समेत 37 ट्रेनों में बढ़ाए 116 कोच

Indian railways major announcement on IndiGo schedule crisis: इंडिगो की उड़ानों में आई भारी अव्यवस्था को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने राहत के लिए कुछ तात्कालिक कदम उठाए हैं. उत्तर रेलवे ने पहले करते हुए शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में एक्सट्रा कोच जोड़े गए हैं. गौरतलब है कि विमान सेवाएं कैंसल होने से ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ी थी.

विज्ञापन

Indian railways major announcement on IndiGo schedule crisis: इंडिगो फ्लाइट में चल रही दिक्कतों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे ने भारी परेशानी का सामना कर रहे यात्रियों को राहत देते हुए शताब्दी और राजधानी समेत 37 ट्रेनों में 116 एक्सट्रा कोच लगाने की पहल की है. ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का मकसद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही परेशान यात्रियों की भीड़ को राहत पहुंचाना है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, रेलवे के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने रेलवे के इस फैसले की पुष्टि की और इसका मकसद समझाया. उन्होंने अतिरिक्त कोच में सीट बुक करने का तरीका भी बताया. इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी दिक्कतों के चलते हर बड़े शहर से फ्लाइट कैंसल हुई हैं.

रेल मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जो देश भर में 114 से अधिक यात्राएं संचालित कर रही हैं। दक्षिणी रेलवे (एसआर) ने 18 ट्रेनों में क्षमता बढ़ाते हुए सबसे अधिक संख्या में कोच जोड़े हैं। उच्च मांग वाले मार्गों पर अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर क्लास के डिब्बे तैनात किए गए हैं। 6 दिसंबर 2025 से लागू किए गए ये अतिरक्त कोच दक्षिणी क्षेत्र की ट्रेनों के लिए काफी मददगार होंगे।

किन ट्रेनों में लगाए गए हैं अतिरिक्त कोच

सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच अगले सात दिन के लिए जोड़े गए हैं. जरूरत बढ़ने पर इस समयावधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन
  • 12425/26 जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3A) कोच जोड़ा गया है.
  • 12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3A) कोच लगाया गया है.
  • 12045/46 चंडीगढ़ शताब्दी में एक अतिरिक्त चेयर कार (CC) कोच जोड़ा गया है.
  • 12030/29 अमृतसर शताब्दी में भी एक अतिरिक्त चेयर कार (CC) कोच बढ़ाया गया है.

जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, विदर्भ की U-19 टीम फंसी

बीसीसीआई की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जयपुर आई विदर्भ टीम नागपुर लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से खिलाड़ी घंटों से टर्मिनल पर ही मजबूर बैठे हैं. दो दिन बाद नागपुर में उनका अगला मैच है, न टीम को अब यह भी नहीं पता कि वे समय पर मैदान तक पहुंच भी पाएंगे या नहीं. विदर्भ टीम का कहना, “हमने तुरंत BCCI को स्थिति की जानकारी दी है. अब वैकल्पिक व्यवस्था खोजी जा रही है. लेकिन अगर देर हुई, तो हमारे अगले मैच पर असर पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: मंत्रालय ने इमरजेंसी में एयरलाइंस के लिए लागू किए 8 आपात नियम, IndiGo को दिए कई अनिवार्य आदेश

विज्ञापन

पर्यटक भी परेशानी में, सीजन पीक पर और फ्लाइट्स कैंसिल

राजस्थान में इस वक्त पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है. बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी जयपुर, जोधपुर और उदयपुर घूमने आए हुए हैं. लेकिन अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से उनका सफर बिगड़ गया है.
जयपुर एयरपोर्ट पर इटली से आए पर्यटक ने News 24 से कहा, “हमारी आज रात की फ्लाइट थी, लेकिन बिना किसी क्लियर जानकारी के कैंसिल कर दी गई. अब हमें समझ नहीं आ रहा है कि भारत से कब निकल पाएंगे.”

एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़, यात्री परेशान

लगातार फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. कई लोग जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे हैं, कई अपने अगले विकल्प तलाश रहे हैं—लेकिन जयपुर से नागपुर, मुंबई और दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं. कुल मिलाकर जयपुर एयरपोर्ट पर इस वक्त खिलाड़ी हों या पर्यटक—सबके चेहरे पर एक ही सवाल है: कब उड़ान भर पाएंगे?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से IndiGo की सभी 235 उड़ानें रद्द, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एयरलाइन ने दी सफाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola