भारत में दिवाली के त्योहार की धूम मची है और इसके बाद छठ का त्योहार मनाया जाएगा. इन दोनों त्योहारों पर अपने घर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए लाखों लोग ट्रेन में सफर करेंगे. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी. इस बीच पश्चिम रेलवे ने 4 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है और एक स्पेशल ट्रेन का समय भी बदला है. इसलिए यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट और स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर चेक कर लें.
उत्तर रेलवे ने मुंबई, गोरखपुर, दिल्ली, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरपुर और साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार, 7 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे ट्रेन नंबर 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन रात करीब 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गोरखपुर से 9 नवंबर को ट्रेन नंबर 01072 सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. गोरखपुर से 10 और 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 05093 रात 9:55 बजे रवाना होगी, जो 12 और 19 नवंबर को ट्रेन नंबर 05094 बनकर हडपसर से सुबह 10:05 बजे चलेगी.
ट्रेन नंबर 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बीच 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को चलेगी. जो झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01902 निजामुद्दीन से 8, 9, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होगी. ट्रेन नंबर 01927 और 01928 ललितपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच 10 और 11 नवंबर चलेगी. ट्रेन नंबर 09473 और 09474 साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच 7, 9, 14 और 16 नवंबर को चलेगी.
पश्चिम रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
पश्चिम रेलवे ने भी दिवाली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. 7 नवंबर को उधना से अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें रवाना होंगी.
इनमें ट्रेन नंबर 09041 उधना-हमीरपुर रोड अनारक्षित स्पेशल रात 11:30 बजे, ट्रेन नंबर 09069 उधना-झांसी अनारक्षित स्पेशल सुबह 5:30 बजे और ट्रेन नंबर 09043 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल रात 1:45 बजे रवाना होगी. इसके अलावा ट्रेन नंबर 09051 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रात 10:30 बजे चलेगी.
इन ट्रेनों का ठहराव चालयान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है. हालांकि, सभी ट्रेनों के स्टॉपेज अलग-अलग हैं.
इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने उधना से ब्रह्मपुर, दानापुर, भागलपुर और कानपुर के लिए भी विशेष ट्रेनें घोषित की हैं. ट्रेन नंबर 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 7:10 बजे, ट्रेन नंबर 20933 उधना-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:35 बजे और ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10:10 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस रात 10:20 बजे चलेगी.
उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन की अतिरिक्त ट्रिप, समय में भी बदलाव
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 09075/09076 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल की अतिरिक्त ट्रिप को भी मंजूरी दी है. ट्रेन नंबर 09075 उधना से 7 नवंबर, शनिवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09076 जयनगर से 9 नवंबर, सोमवार को चलेगी. हालांकि, यात्रियों को ट्रेन नंबर 09075 के समय में हुए बदलाव का विशेष ध्यान रखना होगा. 7 नवंबर को उधना से रवाना होने वाली इस ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 11:30 बजे था, जिसे बदलकर सुबह 5:30 बजे कर दिया गया है. यानी ट्रेन अब अपने पुराने समय से छह घंटे पहले रवाना होगी.
पश्चिम रेलवे की चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी
त्योहार के दौरान ट्रेनों के संचालन में बदलाव के बीच पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने की भी सूचना जारी की है. इनमें ट्रेन नंबर 19418 (अहमदाबाद-भिवंडी रोड), ट्रेन नंबर 19425 (भिवंडी रोड-नंदुरबार), ट्रेन नंबर 19426 (नंदुरबार-भिवंडी रोड) और ट्रेन नंबर 19417 (भिवंडी रोड-अहमदाबाद) शामिल हैं. रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 19418 को 6 नवंबर, ट्रेन नंबर 19425 और 19426 को 8 नवंबर और ट्रेन नंबर 19417 को 9 नवंबर 2026 को रद्द किया गया है. इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान समय, ठहराव और संचालन की तारीख की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. स्पेशल ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर ठहराव और समय अलग-अलग निर्धारित हैं. ट्रेनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं.
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
1 hr agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
1 hr agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
10 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
12 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
13 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
14 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
14 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
15 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines