Train Ticket Price Hike: भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले अपने करोड़ों यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, रेलवे ने टिकट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसका बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा. आगामी रविवार यानी 26 दिसंबर 2025 को रेलवे नए किराए की लिस्ट जारी करेगा, जिससे रेलवे को करीब 600 करोड़ की इनकम होने का अनुमान है. बता दें कि रेलवे एक से 2 पैसे प्रति किलोमीटर और 10 रुपये तक किराया बढ़ा रहा है.
यह भी पढ़ें: Indian Railway: ट्रेनों में एक्स्ट्रा सामान के लिए अब लगेगा चार्ज, रेलवे करने जा रही सख्ती
इस तरह देना होगा बढ़ा हुआ किराया
बता दें कि ट्रेन यात्रियों को अब जनरल कैटेगरी में 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. मेल/एक्सप्रेस, नॉन-एसी और AC कैटेगरी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. 215 किलोमीटर से कम दूरी का सफर करने पर टिकट के किराया पुराने वाला ही रहेगा.
वहीं नॉन-एसी कैटैगरी में 500 किलोमीटर का सफर करने पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा किराया देना होगा. निम्न और मध्यम वर्ग के लिए उपनगरीय और मासिक सीजन टिकटों का किराया नहीं बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: Indian Railway के किस ट्रेन ड्राइवर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी? जानें
क्रिसमस और नए साल पर विशेष ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल पर सभी 8 जोन में स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसमें ट्रेनें 244 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी. दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आस-पास के शहरों को जोड़ने वाले रूटों पर विशेष ट्रेनें चलेंगी, ताकि घर लौटने या छुट्टी मनाने के लिए जाने वालों को सुविधा हो. मुंबई-गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर विशेष दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. मुंबई-नागपुर, पुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर भी विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं.
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
27 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
46 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
56 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
59 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines