भारतीय रेलवे ने हाल ही में कई विशेष प्रावधान पेश किए हैं, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विकलांग लोगों को निचली बर्थ आवंटित करना शामिल है। कमजोर यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, भारतीय रेलवे ने कई यात्रा वर्गों में निचली बर्थ का एक कोटा तय किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, लोकसभा में प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे की इन पहलों को उजागर किया है।
इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ, 45 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को, यदि वे बर्थ के बारे में कोई खास चयन नहीं करते हैं तो निचली बर्थ दी जाएगी। साथ ही ये भी शर्त रखी गई वह सीट उपलब्ध होनी चाहिए।
मिलेगी ये सुविधा
भारतीय रेलवे ने विकलांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियर क्लास सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण कोटा तय किया गया है। कोटे में स्लीपर क्लास में चार बर्थ, 3AC/3E में चार बर्थ और आरक्षित सेकंड सिटिंग (2S) या एयर कंडिशन्ड चेयर कार (CC) में चार सीटें शामिल हैं। बताया गया है कि यात्रा के दौरान, यदि कोई निचली बर्थ खाली हो तो केवल महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
बर्थ आरक्षण के अलावा, भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्डिंग और डिबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, प्रमुख स्टेशनों पर व्हीलचेयर, समर्पित सहायता काउंटर और रैंप एक्सेस की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
रेलवे ने उठाया गया कदम
1. भारतीय रेलवे इन सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को एक आसान और आरामदायक यात्रा देने के लिए कमिटेड है।
2. यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे यात्रा को सेफ और आरामदायक बना सके।
ये भी पढ़ें- EPFO: KYC करने का सबसे आसान तरीका क्या? किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत, यहां देखें पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
17 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
56 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines