हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Train Cancelled: कोहरे में 20 ट्रेनें कैंसिल, कई लेट, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

Train Cancelled: भारतीय रेलवे ने घने कोहरे के चलते आज कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगर आप भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख लें।

विज्ञापन
File Photo

Train Cancelled: देशभर में मौसम बदल गया है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार कम कर दी है। घने कोहरे का असर यातायात पर देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे को रोज दर्जनों ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही हैं। 8 जनवरी 2025 को भी 20 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। रेलवे ने ज्यादातर ट्रेनों को 10 जनवरी 2025 तक के लिए कैंसिल कर दिया है। देखिए 8 जनवरी 2025 को कौन सी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

गाड़ी संख्या- 55074, बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55073, गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55056, गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55055, छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55036, गोरखपुर कैंट-सीवान अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55035, सीवान-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55038, थावे-सीवान अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55037, सीवान-थावे अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55098, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55097, नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
गाड़ी संख्या- 55048, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द


गाड़ी संख्या- 55047, नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 22429, दिल्ली से पठानकोट ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12497, नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12498, अमृतसर से नई दिल्ली चलने वाली ट्रेन ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12459, दिल्ली से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14681, दिल्ली से जालंधर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12054, अमृतसर जंक्शन-हरिद्वार चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 12053, हरिद्वार से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 22423, गोरखपुर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14662, जम्मूतवी से बाड़मेर चलने वाली ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या- 14661, बाडमेर से जम्मू तवी के लिए चलने वाली ट्रेन रद्द

विज्ञापन

इसके अलावा जिन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, वह भी अपने समय से बहुत लेट चल रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन करीब 8 से 10 घंटे लेट हो रहा है। ट्रेन संख्या 22403 पुडुचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस जो 8 जनवरी (आज) को पुडुचेरी से सुबह 9.55 बजे रवाना होने वाली थी, वह अब (1 घंटा 05 मिनट देरी से) पुडुचेरी से 11.00 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें: 2025 में देश को मिलेगा 2 एक्सप्रेसवे का तोहफा; केवल 12 घंटे में तय होगी दिल्ली से मुंबई तक की दूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola