Indian Railway Swachhata Pakhwada 2023: देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और जनता मिलकर काम कर रहे हैं। इंडियन रेलवे ने भी एक पहल की है, जिसके तहत स्वच्छता पखवाड़ा 2023 शुरू किया गया है। इसका मकसद हर पटरी साफ सुथरी रखना है। रेल पटरियों के आस-पास फैली गंदगी को खत्म करना और गंदगी नहीं फैलने के लिए जागरूक करना है।
बोर्ड अध्यक्ष ने की थी पखवाड़े की शुरुआत
हालांकि पखवाड़े की शुरुआत 16 सिंतबर से हो चुकी है और इसे 30 सितंबर तक मनाया जाना था, लेकिन अब इसकी समयावधि बढ़ाकर 2 अक्टूबर कर दी गई है। अब 2 अक्टूबर तक लोगों को रेल पटरियों को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े की शुरुआत रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और CEO जया वर्मा सिन्हा ने की थी। रेल भवन में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई थी।
पखवाड़े के तहत हर दिन अलग काम होगा
स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ आहार, स्वच्छ ट्रैक के लिए काम किया जाएगा। हर एक के लिए एक दिन निर्धारित किया जाएगा। जैसे स्वच्छ रेलगाड़ी के लिए एक दिन, जिसमें पूरा दिन रेलगाड़ियों की सफाई की जाएगी। लोगों को शौचालयों का प्रयोग करने, प्लास्टिक से बचने और साफ सफाई रखने की आदतों को अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
पखवाड़े का एक पार्ट स्वच्छता पुरस्कार
बता दें कि रेलवे द्वारा सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों वाले मंडलों को पुरस्कृत करने की स्कीम भी शुरू की गई है। देश के जल शक्ति मंत्रालय (नोडल मंत्रालय) द्वारा उद्घाटन समारोह में प्रत्येक मंत्रालय को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार प्रदान किए गए थे। पिछले वर्ष के स्वच्छता पखवाड़ा-2022 के पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया। इसके तहत पहला स्थान दक्षिण पश्चिम रेलवे, दूसरा पश्चिम रेलवे और तीसरा पूर्वोत्तर रेलवे को मिला।
संबंधित खबरें
UGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines