अंतिम पल में प्लेटफॉर्म बदला तो ट्रेन पर लागू होगा ये नियम, हजारों यात्रियों को राहत

Indian Railway: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए कई फैसले लेता है, जिससे यात्रियों के सफर को आसान बनाया जा सके। हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डी सी एम ने भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

Railway Ticket Fare Increase

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है।

Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई कदम उठाता है। इसी कड़ी में रेलवे ने एक नया नियम बनाया है। अब से अगर कोई ट्रेन अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंचती है, तो उस ट्रेन को उस स्टेशन पर कम से कम दस मिनट तक रुकना होगा। यह फैसला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सीनियर डी सी एम ने अपने एक दौरे के बाद लिया। जिसमें उन्होंने कहा देखा था कि लास्ट टाइम में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

हादसों से बचा जा सकेगा

31 जनवरी 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन के एक अधिकारी ब्रजराजनगर दौरे पर गए। जहां पर उन्होंने ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने की समस्या को सुलझाने के लिए बात की। उन्होंने कहा कि आखिरी समय में प्लेटफॉर्म बदलने से यात्रियों के (खासकर बुजुर्ग यात्रियों को) सामने कई परेशानियां आती हैं। इस दौरान ट्रेन आती है और जल्दी से निकल जाती है, जिसकी वजह से कई हादसे भी होते हैं। वहीं, कई बार यात्रियों की गलती न होते हुए भी उनकी ट्रेन छूट जाती है।

10 मिनिट तक रुके ट्रेन

इन तमाम परेशानियों को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने इसका एक निष्कर्ष निकाला। जिसमें कहा गया कि अगर किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला जाएगा, तो वहां पर ट्रेन को कम से कम 10 मिनट तक रोका जाए। ताकि इस दौरान सभी यात्री आराम से ट्रेन में चढ़ सकें। इससे हादसों से बचा जा सकेगा। साथ ही किसी यात्री की ट्रेन भी नहीं छूटेगी। इसके अलावा रेलवे टिकट बुकिंग के लिए भी कई आसान तरीके लेकर आया है, ताकि सभी यात्रियों को समय से टिकट मिल सके।

आपको बता दें कि रेलवे हर मौके पर नई ट्रेनों का संचालन करता है। त्योहारी सीजन में अलग से हजारों ट्रेनों का संचालन किया जाता है। फिलहास उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको देखते हुए रेलवे यात्रियों के लिए नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ