Borivali Railway Station Viral Video: देश में रोज लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। यात्रा से जुड़े कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें कई अच्छे होते हैं, तो कई भयंकर हादसों के होते हैं। रेलवे सुरक्षित यात्रा के लिए बार-बार चेतावनी देता है। इसके बाद भी यात्रियों के लापरवाही के मामले सामने आते हैं। यात्री ट्रेन रुकने का इंतजार किए बिना ही चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की कोशिश करते हैं। इसी में कई बार बड़े हादसों के शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रेलवे ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है, इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचकर स्थिति को संभालता है।
रेलवे ने शेयर किया वीडियो
रेलवे ने जो वीडियो शेयर किया है, वह महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। इस वीडियो को भारतीय रेलवे के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया कि महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। आगे यात्रियों को सलाह देते हुए लिखा गया कि कृपया करके चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें।
ये भी पढ़ें: GYM में एक गलती से गिरी तीन लड़कियां, संभालने पहुंचा शख्स भी गिरा; वायरल हो रहा वीडियो
सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से बची जान
वीडियो में देखा जा करता है कि ट्रेन धीरे-धीरे चल रही है। जिसमें से एक महिला प्लेटफॉर्म पर उतरने की कोशिश करती है। खतरे को भापंते हुए वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत महिला की तरफ दौड़ता है। इसी बीच महिला ट्रेन से नीचे गिर जाती है, जिससे उसके पैर ट्रेन की पटरियों पर चले जाते हैं। महिला पूरी तरह से पटरियों पर जाने ही वाली होती है कि वह पुलिसकर्मी तुरंत उसको बाहर खींच लेता है। यह वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर किसी की भी सांसे अटक सकती है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए ही रेलवे हमेशा लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह देता है।
ये भी पढ़ें: Video : पांचवी शादी के लिए शख्स ने मौलाना को लगाया फोन, लाइव टीवी पर जोड़ने लगे हाथ
संबंधित खबरें
फ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
16 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
45 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines