Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। रेलवे को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। इसके जरिए हर दिन लाखों लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक अपना सफर बेहद किफायती मूल्य पर पूरा करते हैं। लेकिन, यहां हम आपको भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में बता रहे हैं जो शुरू होने के बाद कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है। डीईएमयू (DEMU) को भारत की सबसे छोटी यात्री ट्रेन कहा जाता है। जिसमें केवल तीन डिब्बे होते हैं और यह ट्रेन अपनी पूरी यात्रा में केवल 9 किलोमीटर का सफर तय करती है।
सिर्फ 9 किलोमीटर की दूरी करती है तय
बता दें कि भारत की सबसे छोटी यात्री ट्रेन डीईएमयू (DEMU) ट्रेन है, जिसमें केवल तीन कोच होते हैं और यह केवल नौ किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके अलावा नीलगिरि माउंटेन रेलवे (एनएमआर) की भारत में एक और छोटी ट्रेन है जिसे “टॉय ट्रेन” के नाम से जाना जाता है। डीईएमयू ट्रेन में बैठने की क्षमता 300 है, लेकिन यात्रियों की कम संख्या के कारण इस ट्रेन को सेवा से हटाया जा सकता है।
इन दो स्टेशनों के बीच चलती है ट्रेन
यह डीईएमयू (DEMU) ट्रेन चम्पहाटी रेलवे स्टेशन (CHT)और एर्नाकुलम जंक्शन (Ernakulam Junction) के बीच चलती है। यह ट्रेन ग्रीन कलर की है और इसमें 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह ट्रेन दिन में दो बार सुबह और शाम में चलती है। ट्रेन का मार्ग काफी मनोरम है और स्थानीय लोग इसे देखने का आनंद लेते हैं। बता दें कि यह ट्रेन सिर्फ एक स्टॉप के साथ 40 मिनट में 9 किलोमीटर की यात्रा तय करती है।
इसके अलावा भी हैं छोटे रूट की ट्रेन
इसके अलावा भारत में अन्य सबसे छोटे ट्रेन रूट्स में बरकाकाना-सिधवार पैसेंजर (संख्या 53375/53376) शामिल है। भारत में एक अन्य सबसे छोटे ट्रेन मार्ग में गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर डीईएमयू (संख्या 74031/34 और 74035/38) भी शामिल है। साथ ही जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू (संख्या 63153/63154) भारत में मेमू ट्रेन का सबसे छोटा मार्ग है।
देश का सबसे छोटा रेल सफर
वहीं, देश का सबसे छोटा रेलवे रूट महाराष्ट्र के नागपुर से अजनी के बीच है। नागपुर से अजनी के बीच बस 3 किमी लंबे इस रेल रूट पर ट्रेन चलती है। इस रूट पर एक नहीं बल्कि कई ट्रेनें चलती हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज 2 मिनट का है। नागपुर मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम के लोग इस रेल रूट पर रोजाना सफर करते हैं। नागपुर से अजनी के बीच चलने वाली ट्रेनें सिर्फ 3 किमी की दूरी तय करती हैं और इसमें अधिकांश ट्रेनों को सिर्फ 9 मिनट का वक्त लगता है। नागपुर और अजनी के बीच रेल मार्ग भले ही छोटा हो, लेकिन कई वजहों से यह महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines