Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेनों में बदलाव करने का फैसला किया है। जिससे यात्रियों को टिकट कंफर्म करने में आसानी होगी। यह फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के लिए लिया है। इन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जिन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे उसमें टाटा-आरा एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। देखिए उन 10 ट्रेनों की लिस्ट जिनमें एक्स्ट्रा कोट लगाए जाएंगे।
10 ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन संख्या- 18183, टाटानगर आरा एक्सप्रेस में 6, 7, 8, 9 और 10 फरवरी को कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18011, क्रधरपुर आद्रा हावड़ा एक्सप्रेस में 6, 7, और 8 फरवरी को स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18012, हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस में 9 फरवरी को स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18014, बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस में 9 फरवरी को स्लीपर कोच लगेगा
ट्रेन संख्या- 18005, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस में 6 फरवरी को थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18117, राउरकेला – गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस में 6, 7, 8 और 9 फरवरी को थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18183, टाटानगर आरा एक्सप्रेस में 6, 7, 8, 9 और 10 फरवरी को नन एसी चेयर कार कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 18611, रांची-बनारस एक्सप्रेस में 6, 7, 8, 10 और 11 फरवरी को स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 12837, हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 6 से 12 फरवरी को स्लीपर कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या- 12884, पुरूलिया संतरागाछी रूपसि बंगला एक्सप्रेस में 9 फरवरी को नॉन एसी चेयर कार कोच लगेगा।
रेलवे कर रहा विस्तार
भारतीय रेलवे लगातार रेल का विस्तार कर रहा है। जिसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दी। उन्होंने बताया कि रेलवे अमृत भारत योजना के तहत टाटानगर स्टेशन का भी रिडवलेपमेंट का काम किया जाएगा। जिसके लिए ईपीसी टेंडर निकाले गए हैं, टेंडर 9 अप्रैल को खोला जाएगा। रिडवलेपमेंट में रेलवे 348 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके पहले रेल मंत्री ने जानकारी दा कि वर्ष 2025-26 के बजट के तहत उत्तर प्रदेश में यात्रियों की संख्या में वृद्धि, रेलवे के ट्रैक और ट्रैक के विस्तार के लिए रिकॉर्ड 19,858 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
ये भी पढ़ें: भारत की पहली वेजिटेरियन ट्रेन, जिसे मिला है ‘सात्विक प्रमाणपत्र’, नॉनवेज लाने पर बैन
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines