Indian Railway Cancelled 18 Trains for 3 Months: दिवाली और छठ पूजा के कारण देश की ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में जहां रेलवे एक तरफ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल करने का खाका तैयार कर लिया है। इससे पंजाब, यूपी और बिहार जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने 3 महीने के लिए 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं ट्रेनों को कैंसिल करने की वजह सर्दी और धुंध बताई जा रही है।
कब से कब तक रद्द रहेंगी ट्रेनें?
नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह सभी ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। दिसंबर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। इस लिस्ट में हरिहरनाथ एक्सप्रेस, ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नाम शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी, कर लें फिर नहीं आएगी ये समस्या
नई दिल्ली-जालंधन इंटरसिटी कैंसिल
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके झा का कहना है कि भारतीय रेलवे ने जांलधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681-82) को भी रद्द करने का फैसला किया है। यह ट्रेन जालंधर से अंबाला होते हुए नई दिल्ली आती है। इस ट्रेन से तकरीबन 500 लोग हर रोज सफर करते हैं। खबरों के अनुसार यह ट्रेन 1 दिसंबर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।इसके अलावा अंबाला कैंट से बरौनी जाने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस (14523-24) 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है। वहीं लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615-16) 7 दिसंबर 2024 से 22 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
यूपी-बिहार वालों को होगी मुश्किल
हरिहरनाथ एक्सप्रेस कैंसिल होने से यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। यह ट्रेन हरियाणा के अंबाला कैंट से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन तक चलती है। इसके अलावा ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस की भी काफी मांग रहती है। सर्दियों में ट्रेनों की लेतलतीफी और हादसों के मद्देनजर रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम और कब से पड़ेगी ठंड? जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines