Indian Railways: ट्रेन में सफर के दौरान एक बच्चा अपने खिलौने से खेल रहा था। ट्रेन से उतरने के दौरान बच्चे का खिलौना ट्रेन में ही छूट गया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ घर चला गया। उधर, ट्रेन में बच्चे के माता-पिता के बर्थ के सामने वाली सीट पर यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री ने देखा कि बच्चे का खिलौना छूट गया है तो उसने हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद जो हुआ वो सराहना के योग्य है।
ट्रेन में सफर कर रहे भुसीन पटनायक नाम के एक यात्री ने बुधवार को भारतीय रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह सिकंदराबाद-अगरतला स्पेशल ट्रेन (07030) के बी-2 कोच में यात्रा कर रहा था।
और पढ़िए – घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 32 ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
पटनायक ने उन्हें बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपने बच्चे के साथ यात्रा करते देखा। बच्चे के पास एक खिलौना था और वह उससे खेल रहा था। लेकिन, उतरते समय परिजन खिलौना साथ ले जाना भूल गए। पटनायक ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि क्या वे मदद कर सकते हैं और इसे बच्चे को वापस कर सकते हैं?
पटनायक के अनुरोध के बाद अधिकारियों ने उठाया ये कदम
पटनायक के अनुरोध के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछा कि बच्चे के माता पिता का नंबर या एड्रेस है, जहां खिलौना पहुंचाया जा सके। इसके जवाब में पटनायक ने कहा कि वे बच्चे के माता-पिता को नहीं जानते और न ही उनके पास उनका कोई कॉन्टेक्ट नंबर है।
इसके बाद भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने पहले तो यात्री से न्यू जलपाईगुड़ी से खिलौना कलेक्ट किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चे के परिजन के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल था। रिजर्वेशन के लिए भरे गए फॉर्म से उनका एड्रेस निकाला गया। जानकारी मिली कि बच्चे के पिता का नाम मोहित रज़ा और मां का नसरीन बेगम है।
और पढ़िए – 10 दिन में दूसरी घटना, अब शराब के नशे में एक यात्री ने महिला के कंबल पर किया पेशाब
बच्चे के परिजन का एड्रेस उत्तर दिनाजपुर जिले के काजी गांव का था, जो अलुआबारी रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर दूर था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों की एक टीम उनके घर पहुंची और बच्चे को खिलौना सौंप दिया। खिलौना मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता तो हैरान थे, वहीं बच्चा एक बार फिर खौलाना देखकर खुश हो गया।
बच्चे के पिता ने इस तरह की पहल के लिए रेलवे का आभार भी जताया। बच्चे के पिता मोहित ने कहा, “मुझे लगा कि कोई भी सिर्फ एक खिलौने के लिए कोई प्रयास नहीं करेगा। मुझे भी अपने बच्चे के लिए बुरा लग रहा था, तब भी मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
19 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
40 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines