तिरुपति-पाकला-कटपडी रेलवे लाइन को मंजूरी, 1332 करोड़ में पूरा होगा प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। यह तिरुपति-पाकला-कटपडी एकल रेलवे लाइन खंड (104 किमी) की होगी, जिसकी कुल लागत लगभग 1332 करोड़ रुपये है।

Indian Railway

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तिरुपति-पाकला-कटपडी एकल रेलवे लाइन खंड (104 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दी गई है, जिसकी कुल लागत लगभग 1332 करोड़ रुपये है। इस लाइन के बनने से सफर काफी आसान हो जाएगा। इस परियोजना से लगभग 400 गांवों और लगभग 14 लाख आबादी के लिए कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।

विज्ञापन

104 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण

CCEA ने आंध्र और तमिलनाडु में 104 किलोमीटर लंबी तिरुपति-पाकला-कटपडी रेलवे लाइन को दोगुना करने के लिए 1,332 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से रेल क्षमता में सुधार होगा, भीड़भाड़ कम होगी और प्रमुख तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इससे माल ढुलाई क्षमता में 4 एमटीपीए की बढ़ोतरी होगी। साथ ही क्षेत्रीय विकास और रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा। इन दोनों राज्यों के तीन जिलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 113 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे भारतीय रेलवे के सबसे बिजी खंडों पर काम किया जाएगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो इस क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

कहां पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी?

तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर तक कनेक्टिविटी के साथ-साथ इससे दूसरे प्रमुख स्थलों को भी फायदा पहुंचाएगा, जिससे श्री कालहस्ती शिव मंदिर, कनिपकम विनायक मंदिर, चंद्रगिरी फोर्ट तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इससे देशभर से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाएगी। यह मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना करीब 400 गांवों और लगभग 14 लाख आबादी के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। यह कोयला, कृषि वस्तुओं, सीमेंट और अन्य खनिजों आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए एक जरूरी रास्ता है। इस प्रोजेक्ट में के पूरा होने से 4 MTPA (मिलियन टन सालाना) की ज्यादा माल ढुलाई की जा सकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ