Indian Railway 1,225 Special Trains for Mahakumbh 2025: नए साल के आगाज के साथ हिंदू धर्म के सबसे बड़े महापर्व का शिलान्यास होने वाला है। संगम नगरी में करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ लगेगा। देश-विदेश के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज का रुख करेंगे। खबरों की मानें तो महाकुंभ 2025 के दौरान लगभग 40 करोड़ लोग ट्रेन, सड़क और फ्लाइट से संगम नगरी पहुंचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है।
1,225 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों की मानें तो महाकुंभ के मौके पर 140 रेगुलर ट्रेनें प्रयागराज जाएंगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने 1,225 स्पेशल ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर ली है। खासकर महाकुंभ के 6 खास दिनों पर स्नान के लिए यह ट्रेनें चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?
अन्य तीर्थ स्थलों के भी कर सकेंगे दर्शन
प्रयागराज आने वाले कई भक्त अयोध्या और काशी जाना भी पसंद करते हैं। इसके लिए रेलवे ने कम समय में ढेर सारी मेमू स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। मेमू सर्विस वाली ट्रेन प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और रामबाग जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों को भी एक्सप्लोर कर पाएंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज से चिक्रकूट, झांसी, बांदा, मनकीपुर, फतेहपुर, गोविंदपुरी और उरई के बीच ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
177 प्रतिशत अधिक स्पेशल ट्रेनें
जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा चलाई गई 1,225 स्पेशल ट्रेनों में से 825 ट्रेनें कम दूरी की होंगी। वहीं 400 ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा के लिए निर्धारित की गई हैं। स्पेशल ट्रेनों की यह संख्या 2019 के कुंभ के मुकाबले 177 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि 2019 के कुंभ मेले में 533 कम दूरी और 161 लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गई थीं।
रेलवे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर
महाकुंभ जाने वाले यात्री अक्सर ट्रेनों की टाइमिंग और कन्फर्म टिकट को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे में रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसकी मदद से आप ट्रेनों की सारी जानकारी ले सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर 1800-4199-139 है। इसके अलावा कुंभ 2025 मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए यह कॉल सेंटर 24*7 काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- Indian Railway के 5 नए नियम! जानें वायरल खबर का सच और 5 बदलाव भी देखें
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
1 hr agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
9 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
10 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines