Visa Free Entry: दोस्तों या परिवार संग विदेश घूमने का प्रोग्राम है. पत्नी के साथ हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो हम आपको उन 59 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने के लिए सिर्फ पासपोर्ट और टिकट चाहिए, वीजा की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो सामान पैक कीजिए, एयरपोट जाकर टिकट खरीदिए और विदेश पहुंच जाइए.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट में उन 58 देशों देशों की सूची जारी की गई है, जिनमें वीजा फ्री एंट्री है, वहीं कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल की सर्विस भी मिलेगी, लेकिन सफर पर जाने से पहले पासपोर्ट की वैधता और विदेश में रुकने की अवधि जरूर तय कर लें, क्योंकि वीजा ऑन अराइवल उतने दिनों का ही मिलेगा, जितने दिन आप वहां रहना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: E-Passport: घर बैठे ई-पासपोर्ट बनवाएं, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
पूरी तरह वीजा फ्री एंट्री वाले देश
भूटान जहां वीजा फ्री एंट्री लेकर अनिश्चित समय के लिए रह सकते हैं और यहां हिमालयी ट्रैकिंग के अलावा बौद्ध मठ मुख्य आकर्षण हैं. नेपाल में भी अनिश्चित समय तक रूक सकते हैं और माउंट एवरेस्ट के साथ काठमांडू मुख्य आकर्षण है. मालदीव, मॉरीशस, बारबाडोस, सर्बिया, ग्रेनाडा, सेंट किट्स एंड नेविस, सेशेल्स, ब्राजील में 90 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं.
थाईलैंड में 60 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री लेकर घूम सकते हैं. मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स, माइक्रोनेशिया, वानुअतु, श्रीलंका में वीजा फ्री एंट्री लेकर 30 दिन तक घूम सकते हैं. डोमिनिका, मोंटसेराट में 180 दिन का स्टे हो सकता है. सेंट लूसिया में 42 दिन, फिजी में 120 दिन, कुक आइलैंड्स में 31 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री पर रुक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जानिए Indian Passport के अलग-अलग रंग और उनके फायदों के बारे में, कौन कर सकता है अप्लाई?
वीजा ऑन अराइवल वाले देशों की सूची
माल्टा, बोलिविया, तंजानिया, उगांडा, जिम्बाब्वे, मेडागास्कर में 90 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल मिलता है. कतर, मोजाम्बिक, जॉर्डन, कंबोडिया, बुरुंडी, इथियोपिया में 30 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल मिलेगा. म्यांमार में 28 दिन, फिलीपींस और बहरीन में 14 दिन और कोमोरोस में 45 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल मिल जाएगा.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines