अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. भारतीय मूल के 26 साल के पायलट डेव फिजी की शादी के कुछ ही घंटों बाद एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. इस हादसे में उनकी नवविवाहित पत्नी जेसनी घायल हो गईं, जबकि हेलिकॉप्टर पायलट की भी जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थे. उनका परिवार मूल रूप से केरल से है. शुक्रवार को जॉर्जिया के डॉसनविल में मौजूद एक वेडिंग वेन्यू में उनकी शादी हुई थी, जिसमें करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे. शादी समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा एक खास हेलिकॉप्टर यात्रा के जरिए अपने हनीमून की शुरुआत करने वाला था.
ये भी पढ़ें: Army Cheetah Helicopter Crash: लद्दाख में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, सीधे पहाड़ी से टकराया
कब हुई दुर्घटना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद डेव और जेसनी रॉबिन्सन R66 हेलिकॉप्टर में सवार हुए. ये हेलिकॉप्टर उन्हें डीकाल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट तक पहुंचाने वाला था, जहां से वो आगे होटल जाने वाले थे. हालांकि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हेलिकॉप्टर जॉर्जिया के डॉसन काउंटी के एक घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में डेव फिजी और हेलिकॉप्टर पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जेसनी गंभीर रूप से घायल हो गईं. बचाव दल को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा क्योंकि इलाका पहाड़ी और घने जंगलों से घिरा हुआ था. बताया गया है कि जेसनी कई घंटों तक मलबे के नीचे फंसी रहीं, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.
‘डेव ने पहले ही जताई चिंता’
डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनका बेटा मौसम को लेकर चिंतित था. उन्होंने कहा कि डेव खुद एक अनुभवी पायलट था और उसने उड़ान से पहले खराब विजिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी. हालांकि हेलिकॉप्टर पायलट ने ऊंचाई पर उड़ान भरने का भरोसा दिया, जिसके बाद यात्रा शुरू की गई. परिवार के मुताबिक, डेव और जेसनी की मुलाकात चर्च के जरिए लगभग दस साल पहले हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली. लेकिन उनकी नई जिंदगी की शुरुआत कुछ ही घंटों में एक दर्दनाक त्रासदी में बदल गई. फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है. अधिकारियों ने अभी तक हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें: ‘नहीं मिला कोई सबूत…’, छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्लेन क्रैश की रिपोर्ट पर बोले अधिकारी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines