Indian Navy will showcase 75 technologies:भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिल्ली में अगले सप्ताह भारत मंडपम में 75 स्वदेशी नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें फायर फाइटिंग रोबोट और पानी वाला ड्रोन समेत कई आधुनिक टेक्नॉलॉजी शामिल हैं।
75 टेक्नॉलॉजी को किया जाएगा प्रदर्शित
नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में होने वाली आधुनिक टेक्नॉलॉजी की प्रदर्शनी में पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन, ऑटोमेटिक हथियारबंद नाव ड्रोन, पानी के नीचे इस्तेमाल किए जाने वाले नीले-हरे लेजर, मल्टीपल फायर फाइटिंग सिस्टम और अल्ट्रा-उच्च सहनशक्ति वाले छोटे ड्रोन समेत 75 टेक्नॉलॉजी को शो किया जाएगा।
जुलाई 2022 में स्वावलंबन सेमिनार की पहली प्रदर्शनी की गई थी आयोजित
नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने कहा कि स्वावलंबन 2023 पहल ने महत्वपूर्ण रूप से लोकप्रियता हासिल कर ली है और लगातार गति पकड़ रही है। अधिकारियों ने आगे कहा कि नौसेना में पिछले एक साल के दौरान कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति हुई, इसे उजागर करने के लिए स्वदेशीकरण सेमिनार, स्वावलंबन 2023 में 75 नई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले जुलाई 2022 में स्वावलंबन सेमिनार की पहली प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।
4-5 अक्टूबर को भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा सेमिनार
नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इन टेक्नॉलॉजीस की पहचान नौसेना द्वारा की गई थी। इसके साथ ही रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के नौसेना के लक्ष्य के हिस्से के रूप में स्थानीय स्टार्ट-अप और एमएसएमई द्वारा इन्हें विकसित किया गया है। वहीं, स्वावलंबन 2023 का दूसरा सेमिनार 4-5 अक्टूबर को भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines