समंदर में कोई नापाक हरकत नहीं कर पाएगा ड्रैगन, बंगाल के हल्दिया में नया बेस बना रही इंडियन नेवी

बंगाल की खाड़ी में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों और बांग्लादेश व पाकिस्तान से जुड़ी क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नया बेस बनाने जा रही है.

NAVY

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती हिमाकत और बांग्लादेश के बदलते सियासी समीकरणों के बीच भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में अपनी किलेबंदी मजबूत कर दी है. भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया बेस बनाने जा रही है. यह फैसला बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों और बांग्लादेश व पाकिस्तान से जुड़ी क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है. यह बेस न केवल ड्रैगन की समुद्री चालबाजियों पर लगाम कसेगा, बल्कि जलमार्ग से होने वाली घुसपैठ के लिए भी अभेद्य दीवार साबित होगा.

विज्ञापन

क्या-क्या होगा इस बेस पर

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है यह बेस नेवी की छोटी टुकड़ी के तौर पर काम करेगा. यह नौसैनिक बेस हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के मौजूदा ढांचे का ही इस्तेमाल करेगा. इसकी वजह है कि इसे कम से कम अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के साथ जल्दी से चालू किया जा सके. यहां फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट्स और 300 टन के नए वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट्स तैनात किए जाएंगे. ये जहाज 40-45 नॉट की गति से चलने में सक्षम हैं और तुरंत रिएक्ट के लिए डिजाइन किए गए हैं. ये CRN-91 बंदूकों और ‘नागास्त्र’ जैसे घातक हथियारों से लैस होंगे.

विज्ञापन

कितना अहम होगा ये बेस

हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नेवी की बढ़ती हलचल और समुद्री रास्तों से बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को रोकना इसका मुख्य मकसद है. भारत-बांग्लादेश तट के पास उथला पानी और भारी समुद्री यातायात होने के वजह से तेज और तुरंत रिएक्ट करने वाले जहाजों की तैनाती घुसपैठियों को रोकने में बेहद कारगर होगी. इसके अलावा बांग्लादेश के साथ चीन के बढ़ते रिश्ते, साथ ही पाकिस्तान के साथ उसकी लंबे समय से चली आ रही मिलिट्री पार्टनरशिप के बीच ये बेस और भी अहम हो गया.

विज्ञापन

हल्दिया बेस पर करीब 100 अधिकारी और नौसैनिक तैनात किए जाएंगे. हल्दिया बेस के लिए जमीन बहुत पहले तय की गई थी, लेकिन कंस्ट्रक्शन कुछ समय से पेंडिंग था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ