हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत की बढ़ेगी समुद्री ताकत, नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी गश्ती जहाज 'श्रुति'

यह प्रक्षेपण स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

विज्ञापन

मैसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता में भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के दूसरे अपतटीय गश्ती जहाज (यार्ड 3037, श्रुति) को लॉन्च किया गया है. एनजीओपीवी का निर्माण एक साथ दो शिपयार्डों (जीएसएल, गोवा और जीआरएसई, कोलकाता) में किया जा रहा है.

ये स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित जहाज मल्टी डोमेन संचालन के लिए मौजूदा ओपीवी/एनओपीवी को बढ़ाएंगे, जैसे समुद्री निगरानी, ​​​​खोज और बचाव, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा, एचएडीआर और एंटी-पाइरेसी मिशन. इन जहाजों का नाम भारत की समृद्ध विरासत से लिया गया है, इस जहाज का नाम ‘श्रुति’ रखा गया है, जो चार वेदों का संदर्भ देता है. जहाज के शिखर का डिजाइन उरसा मेजर तारामंडल और एक लाल और सफेद रंग का लाइट हाउस को दर्शाता है.

यह प्रक्षेपण स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह भारतीय रक्षा मंत्रालय के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की दिशा में एक और कामयाबी पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola