समुद्र का सिकंदर यानी भारतीय नौसेना की मारक क्षमता जिसमें मिसाइल, तोप और फाइटर जेट शामिल रहते हैं. वह अब अपग्रेडेशन के साथ ही अगली पीढ़ी का बहुत जल्द होने जा रहा है. नौसेना में शामिल ऐसे कई मिसाइल हैं जिनका नाम सुनकर ही दुश्मन कांप उठता है. आपको याद दिला दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल भारतीय सेना ने किया था. अब ब्रह्मोस मिसाइल की तरह ही भारत के लिए स्वदेशी हथियार, टैंक बनाने वाली स्वदेशी कंपनी कल्याणी भी आत्मनिर्भर भारत से बने नेवल गन्स लेकर आ रही है. इस गन्स के नौसेना में शामिल होने का बाद इनकी ताकत में कई गुणा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.
एक वह दौर था जब भारतीय सेना को एक सुई की भी जरुरत होती थी तो उन्हें विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज वह समय है, जो भारतीय सेना के लिए दर्जनों स्वदेशी कंपनियां हथियार, मिसाइल और खतरनाक ड्रोन बना रही है, और इसी सिलसिले में भारत फोर्स की सब्सिडियरी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स इस साल यानी 2026 में अत्याधुनिक स्वदेशी नौसैनिक तोपों का फुल प्रूफ टेस्ट शुरू करने जा रही है. आपको बता दें कि यह स्वदेशी तोप 76mm और 30mm की बनाई गई है.
ये भी पढ़े; कैसे चुने जाते हैं रिपब्लिक डे पर परेड करने वाले सैनिक, जानिए पूरी प्रक्रिया?
इसे मीडियम कैलिबर नेवल गन जो कि 76 mm का है ,ये मिसाइल, ड्रोन और जमीन पर मौजूद दुश्मन के जहाजों के खिलाफ मोर्चा के लिए तैनात किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक 30mm गन के अगस्त 2026 तक नौसेना में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 76mm गन का प्रूफ टेस्ट भी कुछ महीनों के अंदर शुरु हो जाएगा. नौसेना के एक अधिकारी ने न्यूज 24 को जानकारी देते हुए कहा कि इसकी मारक क्षमता ऐसी है कि दुश्मन को संभलने का भी मौका नहीं देगा. यह एक मिनट में 120 राउंड की फायरिंग कर सकता है. इसे शत प्रतिशत आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है. ताबड़तोड़ फायरिंग करने के अलावा नेवल गन्स दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही ढेर करने में सक्षम है.
रिटायर्ड कमोडोर रंजीत राय के मुताबिक भारतीय नौसेना विदेशी नेवल हथियार पर नर्भर रहा करती थी. लेकिन आज स्वदेशी हथियार के बनने और शामिल होने से सेना के लिए गेम-चेंजर तो साबित हुआ ही है साथ ही देश के अंदर ही रोजगार की संभावना भी बहुत बढ़ी है. भारतीय नौसेना का एक मात्र लक्ष्य साल 2047 तक पूरी तरह से आत्मनर्भर बनने का है जिसका परिणाम अब दिखने भी लगा है. 76 mm गन का बहुत जल्द फुल प्रूफ टेस्टिंग शुरु किया जाएगा और इसे साल 2026 के अगस्त महिनें नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़े;‘ऑपरेशन सिंदूर जारी है…’, नए साल पर सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को याद दिलाए पुराने तेवर
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
3 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
49 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
54 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines