Indian Navy Chief Statements: भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई मुद्दों पर बात की और सवालों के जवाब दिए. उन्होंने सबसे पहले बताया कि हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है और इस बार केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस पर कार्यक्रम होंगे. नेवी चीफ ने नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाए जाने की वजह भी बताई. इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और दिल्ली ब्लास्ट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले नेवी चीफ?
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. इससे ज्यादा जानकारी इस बारे में नहीं दे पाऊंगा. वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की एग्रेसिव तैयारी, तैनाती और पॉइंट कैरियर बैटल ग्रुप ने पाकिस्तानी नौसेना को बंदरगाहों में रहने के लिए मजबूर किया और वे कभी बाहर नहीं निकले. अब हम मौके की तलाश में हैं और मौका मिलते ही अंदर घुसेंगे.
ऑपरेशन सिन्दूर की शुरुआत का पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा. कई प्रमुख शिपिंग कंपनियों ने पाकिस्तानी बंदरगाहों से परहेज किया और बीमा प्रीमियम बढ़ा दिया. क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन मदद कर रहा था? News 24 के सवाल के जवाब में नेवी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान को चीन का कोई समर्थन नहीं मिला, लेकिन उन्होंने चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया.
अदन की खाड़ी में 138 जहाज तैनात
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नेवी ने समुद्री डकैती से निपटने के लिए अदन की खाड़ी में 138 जहाज तैनात किए गए हैं और एक जहाज हमेशा मौजूद रहता है. भारतीय नौसेना ने पिछले नौसेना दिवस के बाद से अब तक 50000 उड़ान के घंटे पूरे कर लिए हैं. एक पनडुब्बी और 12 युद्धपोतों को नौसेना के बेड़े में शामिल किया है. नौसेना को साल 2029 में 4 राफेल एम फाइटर जेट का पहला सेट मिल मिलेगा. INS उदयगिरी बतौर 100वां युद्धपोत नौसेना में शामिल हुआ.
नौसेना ने पिछले एक साल क्या किया?
नौसेना ने इस साल 52 समुद्री डाकुओं को पकड़ा. समुद्र में रक्षा अभियान चलाते हुए 520 लोगों की जान बचाई. 43300 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई और 40 समुद्री जहाजों को एंटी-पायरेसी मिशन पर भेजा. अलग-अलग मिशनों पर करीब 138 समुद्री जहाज भेजे गए. अदन की खाड़ी से 138 युद्धपोतों ने 7800 व्यापारी जहाजों को सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचा. लाल सागर में 40 युद्धपोत तैनात किए. ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को INS विक्रांत, INS उदयगिरी और INS सुकन्या ने राहत सामग्री पहुंचाई.
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
24 mins ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
3 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
7 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
10 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
13 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines