हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारतीय नौसेना में बदले प्रमोशन के नियम, 360 डिग्री इवेल्यूएशन सिस्टम हुआ लागू, सैनिकों को मिलेंगे कई फायदे

Indian Navy 360 Degree Evaluation System : भारतीय नौसेना ने प्रमोशन के लिए नियमों में बदलाव किया है। अधिकारियों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए शनिवार को ‘360 डिग्री इवेल्यूएशन सिस्टम’ का अनावरण किया है।

विज्ञापन
Indian Navy 360 Degree Evaluation System

Indian Navy Promotion Rules Changed : भारतीय नौसेना ने प्रमोशन के लिए नियमों में बदलाव किया है। अधिकारियों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए शनिवार को ‘360 डिग्री इवेल्यूएशन सिस्टम’ लागू किया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, नए मैकेनिज्म को एक ‘परिवर्तनकारी पहल’ के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य एक अधिकारी की नेतृत्व क्षमताओं की अधिक व्यापक समझ को बढ़ावा देते हुए व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है।

अधिकारियों के इनपुट भी होंगे शामिल

बता दें कि मौजूदा सिस्टम के तहत, वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर गोपनीय रिपोर्ट(confidential report) जारी करते हैं, बयान में कहा गया है कि इवेल्यूएशन की आवश्यकता को मान्यता देते हुए, भारतीय नौसेना ने ‘डिग्री इवेल्यूएशन सिस्टम’ पेश किया है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के आकलन के अलावा साथियों और उनके अधीन अधिकारियों के इनपुट भी शामिल होंगे।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस इनोवेटिव सिस्टम का एक उद्देश्य अधिकारियों को वैल्युबल फीडबैक देना है, जो उन्हें व्यवहारिक परिवर्तन(behavioral change) और उनकी लीडरशिप रोल में सुधार करने में गाइडेंस कर सके। इस फीडबैक लूप से नौसेना के नेतृत्व और मैनेजमेंट की समग्र प्रभावशीलता में वृद्धि होने की उम्मीद है। (एएनआई)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola