---विज्ञापन---

देश angle-right

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे से फंसे थे 36 भारतीय मछुआरे, 30 घंटे की मशक्कत के बाद नेवी ने किया रेस्क्यू

पवन मिश्रा, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का जहाज ‘खंजर’ के जरिए बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को भारतीय नौसेना के जवानों ने बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 मछुआरे तीन नावों पर सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। सभी को निकालने में करीब 30 घंटे से ज्यादा का समय लगा।जानकारी के मुताबिक, बंगाल […]

---खबर नीचे जारी है---

पवन मिश्रा, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का जहाज ‘खंजर’ के जरिए बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को भारतीय नौसेना के जवानों ने बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 मछुआरे तीन नावों पर सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। सभी को निकालने में करीब 30 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर मछुआर फंसे थे। मछुआरे तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर सवार थे, जिन्हें INS खंजर के जरिए इंडियन नेवी के जवानों ने चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों के बीच से निकाला गया।

बंगाल की खाड़ी में तैनात है INS खंजर

INS खंजर बंगाल की खाड़ी में तैनात है। बताया गया कि INS खंजर ने तमिलनाडु तट से लगभग 130 एनएम दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाजों सबरैनाथन, कलैवानी और वी सामी का पता लगाया। समुद्र में फंसे सभी मछुआरे तमिलनाडु के नागापट्टिनम से थे।

---खबर नीचे जारी है---

खराब मौसम के कारण फंसे थे मछुआरे

जानकारी के मुताबिक, सभी मछुआरे ख़राब मौसम की वजह से बीच समुद्र में फंस गए थे। उनके जहाज का ईंधन भी खत्म हो गया था। वे पिछले दो दिनों से समुद्र में फंसे हुए थे। INS खंजर ने मछली पकड़ने वाले जहाजों को आवश्यक सामानों की आपूर्ति की और उन्हें 28 जुलाई 2023 को चेन्नई बंदरगाह पर वापस ले आए।

---खबर नीचे जारी है---

बात दें कि आईएनएस खंजर एक स्वदेशी खुकरी क्लास मिसाइल कार्वेट है, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ सेवा में है।

First published on: Jul 29, 2023 09:58 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola