हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IMD Weather Update: खत्म हो रही है हीटवेव, 10 राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की आशंका

विज्ञापन

IMD Latest Weather Update: देश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं हीटवेव के कारण कई राज्यों में लोगों का बुरा हाल है। हालांकि इसी बीच सभी के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने नया अपडेट साझा किया, जिसके अनुसार हीटवेव से लोगों को जल्द छुटकारा मिल सकता है।

हीटवेव से मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने मौसम पर लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। सोमा सेन के अनुसार राजस्थान और केरल को छोड़कर कई राज्यों में हीटवेव खत्म हो रही है। महज पश्चिमी राजस्थान और केरल में आज यानी 9 मई के लिए हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हीटवेव के कारण राजस्थान और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

आंधी-तूफान की आशंका

इसी के साथ सोमा सेन ने बताया कि देश की कई जगहों पर तापमान तेजी से कम हो रहा है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र है। बंगाल की खाड़ी से तेज नमी का प्रवाह भारत की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, बंगाल, उड़ीसा और असम में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

बिजली गिरने के मिले संकेत

मौसम की जानकारी देते हुए सोमा सेन ने लोगों को आगाह भी किया है। सोमा सेन का कहना है कि आंधू और तूफान की वजह से कई राज्यों में बिजली गिर सकती है। ऐसे में बिना वजह बाहर निकलने से बचें। बदलते मौसम का असर सबसे पहले दक्षिणी भारत में देखने को मिलेगा, जिसके बाद नमी का प्रवाह पूर्वी भारत से होते हुए उत्तर भारत में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन

कब आएगा मानसून?

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मानसून 1 जून के आस-पास केरल में दस्तक दे सकता है। वहीं मुंबई, गुजरात और राजस्थान के रास्ते मानसून राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगा। जुलाई मध्य तक मानसून के पूरे भारत में छाने की आशंका है। वहीं प्रशांत महासागर में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola